वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर हुई गोलीबारी के मामले में आरोपी रणदीप मलिक को एफबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। वह लॉरेंस बिश्नोई का करीबी है और जींद का रहने वाला है। रणदीप पर लॉरेंस के इशारे पर चंडीगढ़ और गुरुग्राम के कई क्लबों के बाहर बम धमाकों की साजिश रचने का भी आरोप है। वह फिलहाल अमेरिका के जैक्सन पैरिश सुधार केंद्र में बंद है। रणदीप मलिक पर रैपर बादशाह के क्लब पर हमला करने और दिल्ली में नादिर शाह हत्याकांड में शामिल होने का भी आरोप है।
जांच में पता चला कि रणदीप ने सिग्नल ऐप के जरिए 2 शूटरों को कपिल शर्मा के कैफे पर गोलीबारी की घटना को अंजाम देने को कहा था। गौरतलब है कि कनाडा के सरे शहर में स्थित कपिल शर्मा के कैफे पर एक महीने में 2 बार गोलीबारी हो चुकी है।

