वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
सिरसा की कालांवाली विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला का शनिवार को एक्सीडेंट हो गया। वह सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर लौट रहे थे, तभी उनकी गाड़ी को एक पंजाब सरकार की PRTC बस ने टक्कर मार दी। हालांकि, हादसे में गाड़ी में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए, लेकिन गाड़ी पीछे से क्षतिग्रस्त हो गई।
एक्सीडेंट के बाद विधायक शीशपाल केहरवाला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, “मेरे सभी शुभचिंतकों को मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि गाड़ी के एक्सीडेंट के बाद मैं और गाड़ी में सवार सभी लोग सकुशल हैं। किसी प्रकार की परेशानी की बात नहीं है। आप लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।”

