राज्य ब्यूरो.चंडीगढ़।
कोटकपूरा गोलीकांड में शायद पीड़ित परिवार को कोई इंसाफ तो नहीं मिला हो। लेकिन, विशेष जांच दल (सीट) की रिपोर्ट सार्वजनिक हो चुकी हैं। रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ कि तत्कालीन उप-मुख्यमंत्री होटल के कमरे में आराम फरमा रहे थे। गोली चलाने का फैसला सिर्फ 9 मिनट में ले लिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को अधिक उम्र की वजह से अदालत ने अग्रिम जमानत स्वीकृति की।
पता चला है कि सीट की रिपोर्ट कुल 28 पेजों की थी। यह रिपोर्ट वर्तमान सीट ने स्थानीय अदालत में पेश की। बड़ी जानकारी इस बात की भी सामने आई कि मामले को ठंडा, इसलिए रखा गया, ताकि पंजाब को बचाया जा सकें। लेकिन रिपोर्ट अदालत द्वारा सार्वजनिक कर दी गई हैं। अब तय है कि उक्त मामले में आने वाले दिनों में बादल परिवार सहित शामिल बड़े अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

