…खाकी पर फिर से लगा दाग, इस बार डीआईजी रैंक का अधिकारी नामजद, तस्कर से 10 लाख रिश्वत लेने का लगा संगीन आरोप

सौजन्य इंटरनेट मीडिया

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

डीआईजी इंदरबीर सिंह रिश्वत मामले में बुरी तरह से फंस चुके हैं। उनके खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो ने मामला दर्ज कर लिया। उन पर तस्कर से 10 लाख की रिश्वत लेने का आरोप हैं। इस बात का खुलासा जांच-पड़ताल में सामने आया। फिलहाल गिरफ्तारी की अभी तक कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। वह आर्म्ड पुलिस जालंधर में तैनात हैं। 

यह भी पाए गए थे आरोपी


इस मामले में डीएसपी लखबीर संधू एवं एक हेड कॉन्स्टेबल हीरा सिंह का नाम भी सामने आया था। फिलहाल विजिलेंस की जांच टीम तथ्यों की पड़ताल में जुटी है। प्राप्त सूचना के अनुसार विजिलेंस द्वारा नशा तस्कर से रिश्वत कांड मामले में दर्ज दो केसों की जांच किए जाने की सूचना है। ऐसे में आगामी समय में किन्हीं अन्य पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जा सकती है। क्योंकि, विजिलेंस द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच की जा रही है।


यह था पूरा प्रकरण


विजिलेंस ब्यूरो अमृतसर रेंज के एसएसपी वरिंदर सिंह ने बताया कि थाना भिखीविंड में आरोपी सुरजीत सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। आरोपी के कब्जे से 900 ग्राम अफीम का नशा बरामद किया गया था। इसके बाद केस में पिशोरा सिंह, निशान सिंह, हेड कांस्टेबल हीरा सिंह, रशपाल सिंह और डीएसपी लखबीर सिंह को नामजद किया गया है।

100% LikesVS
0% Dislikes