खौफनाक मंजर…..दोस्त भी थे नशेड़ी भी….किसी बात को लेकर आपस में कर दिया चाकुओं से हमला…एक ने तोड़ दिया दम..जबकि,दूसरा जिंदगी-मौत से कर रहा संघर्ष

HAMLA-SYMBOYSIS-PICTURE-CREDIT-BY-SNE-NETWORK

SNE NETWORK.MOHALI/CHANDIGARH.

मोहाली में युवक की तलवार मारकर हत्या कर दी गई। इनसेट में युवक की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

मोहाली में युवक की तलवार मारकर हत्या कर दी गई। इनसेट में युवक की फाइल फोटो

पंजाब के मोहाली में गुरुवार देर रात एक खंडहर बिल्डिंग में कुछ युवकों ने दो दोस्तों पर तलवार और चाकुओं से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को चंडीगढ़ के पीजीआई ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।

चाकू और तलवार से हमला

स्थानीय लोगों के अनुसार, युवकों ने बिल्डिंग को नशे का अड्डा बना रखा था। 5 युवक हर रोज आते और नशा करते। बीते दिन दो युवकों की बहस हो गई। जिसके बाद बाकियों ने उनपर चाकू और तलवार से हमला कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार, कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

मिट्टी में दबी तलवार और युवक की खून से सनी पगड़ी।

मिट्टी में दबी तलवार और युवक की खून से सनी पगड़ी। (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)

जानिए क्या है पूरा मामला…?

मृतक की पहचान चंडीगढ़ के खुड्डा अलीशेर निवासी करण (18) के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों साथ में नशा करते थे। पूर्व एमसी हरमेश कुमार ने बताया कि नयागांव पुल के पास एक खंडहर बिल्डिंग में लंबे समय से युवकों का जमावड़ा लगा रहता था। सभी यहां नशा करने और बेचने का काम करते थे। गुरुवार देर रात कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने के बाद रात करीब 10:30 बजे हमलावरों ने तलवार और चाकुओं से 2 दोस्तों पर हमला कर दिया।

सभी यहां नशा करने और बेचने का काम करते थे

मृतक के भाई हरेंद्र ने बताया कि करण बिजली का काम करता था। कल घर से 9:30 बजे शाम को उसका भाई निकला था। वह उसे फोन कर रहे थे तो वो फोन नहीं उठा रहा था। जब वह ढूंढते-ढूंढते नयागांव पहुंचे तो वहां पर किसी ने बताया कि उसे मार के फेंका हुआ है। जब वो वहां पहुंचे तो भाई खून से लथपथ था। तभी उसे और उसके दोस्त को वो पीजीआई ले गए, जहां करण को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, दूसरे युवक की हालत गंभीर है।

हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच करती हुई।

हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच करती हुई।

पुलिस मामले की जांच कर रही है

नयागांव थाना प्रभारी शिवदीप बर का इस मामले में कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वारदात में शामिल कुछ आरोपी युवकों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पीड़ित परिवारों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। उनके आधार पर कार्रवाई करते हुए जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।###USA###UK###CANADA###GOVT.-OFFICE-NEW-TIME-SCHEDULE-NEWS###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

100% LikesVS
0% Dislikes