SNE NETWORK.MUKTSAR.

मुक्तसर के लंबी अस्पताल में अपने पति के सतनाम सिंह के साथ अमनप्रीत कौर।
मुक्तसर जिले के गिद्दड़बाहा में रहने वाली अमनप्रीत कौर को अपने ही गांव के मजहबी सिख सतनाम सिंह से प्यार हुआ। ढाई साल दोनों का लव चला और आखिरकार दोनों ने परिवार की सहमति के बगैर हाईकोर्ट में जाकर शादी की। हाईकोर्ट में दोनों ने अपनी जान को खतरा बताया तो कोर्ट ने सुरक्षा दे दी। अमनप्रीत कौर के मुताबिक परिजनों को यह बात लगातार खटकती रही और वो उसे खत्म करने की साजिश रचते रहे। इसी बीच अमनप्रीत कौर प्रेग्नेंट हो गई।
प्रेग्नेंट होने पर वो और उसका ससुराल परिवार खुश था। अमनप्रीत के मुताबिक उसके मायके वालों को पता चला तो उन्होंने ससुराल आकर उन पर हमला कर दिया। उसे उठाकर ले गए और राजस्थान नहर में फेंक दिया। गनीमत रही कि वह झाड़ियां पकड़कर पानी से बाहर आ गई। नजदीकी गांव के सरपंच व पुलिस ने उसे लंबी अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। मायके वालों ने उसके पति, सास व देवर पर भी तेजधार हथियारों से हमला किया। अब वो प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगा रही है। वहीं पुलिस ने उसके पिता, भाई समेत कुल छह लोगों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर दिया है। उसके भाई को गिरफ्तार भी कर लिया है।

अमनप्रीत कौर ने कहा कि वह 5 महीने की प्रेग्नेंट है। (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK..)###USA###UK###CANADA###PUNJAB###MUKTSAR###CHANDIGARH###RAJYASTHAN###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###

