एक समय गुरु नानक देव अस्पताल (जीएनडीएच) अमृतसर लाहौर की आवाम के दर्द का इलाज करता रहा। बंटवारे के उपरांत लाहौर पाकिस्तान का हिस्सा बन गया। कहा जाता है तब चिकित्सक मरीजों के लिए भगवान से कम नहीं माने जाते थे। चिकित्सक भी इलाज पूरे दिल से करते रहे हैं।
फिलहाल, 21वीं सदी में इस अस्पताल का बिल्कुल ही बेड़ा गर्क हो चुका है। वजह, चंद उच्चे पद पर बैठे चिकित्सकों की पैसों की लालसा ने पूरी प्रणाली को भ्रष्ट कर दिया है। अब चर्चा है कि एक उच्च पद पर बैठे चिकित्सक का बिल को लेकर गोलमोल करना खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इतना ही नहीं, उसकी गंदी साजिश में सरकारी विभाग के बाबू भी पूरा-पूरा सहयोग दे रहे है।
अफवाह है कि इस गोलमाल बिल का 20 फीसद हिस्सा उच्च पद पर बैठे एक चिकित्सक को कमीशन के तौर पर जा रहा है। इतना ही नहीं, आडिट करने वाले विभाग भी इनके गोलमाल के काम में पूरा साथ दे रहे है। क्योंकि, उन्हें खाने पीने से लेकर पैसे का हिस्सा समय पर मिल रहा है। ऐसे में आप की ईमानदार सरकार का दावा करने वाले सीएम भगवंत मान पर भी बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि क्यों, नहीं इतने बड़े गोलमोल की निष्पक्ष जांच कराई जा रही ?
चर्चा इस बात की भी चल रही है कि इस गोलमाल को लेकर एक सामाजिक कार्यकर्ता के हाथ मोटे सबूत लगे हैं। वह जल्द ही मेडिकल परिसर पर पोस्टर लगाने का सोच रहा है। ऐसे में उच्च पद पर बैठे चिकित्सक को इस बात की भनक भी लग चुकी है। ऐसे में वह अपने राजनीतिक आका से मुलाकात करने का विचार बना रहा हैं। लेकिन, अफवाह, इस बात की भी चल रही है कि उक्त आका के काले कारनामों का चिट्ठा सरकार के दरबार में पहुंच चुका है। ऐसे में सत्ताधारी पार्टी ने उसे डांट लगाकर, इस मुद्दे से दूरियां बनाकर रखने की सलाह दी। इससे एक बात तो साफ है कि अब चिकित्सक की आने वाले दिनों में परेशानियां बढ़ने ही वाली है।
वर्ष 2027 में पंजाब विधानसभा चुनाव है। ऐसे में सत्ताधारी पार्टी अब हर कदम फूंक-फूंक कर रख रही है। इतना ही नहीं पता चला है कि पार्टी ने अपने सभी बड़े नेताओं को साफतौर पर समझा दिया है कि वे अब उल्टे सीधे काम पर न ही पड़े, शिकायत मिलने पर छुट्टी होने की भी उन्हें चेतावनी मिल चुकी है। इस मुद्दे को लेकर विपक्ष के एक बड़े नेता के पास भी चिकित्सक के काले कारनामों की फाइल पहुंच चुकी है। या फिर यू कहें कि उनके पास चिकित्सक के खिलाफ बहुत बड़ा साक्ष्य लगा है जो चिकित्सक के भविष्य को बबार्द करने में काफी कारगर साबित हो सकता है।
मुख्य संपादक विनय कोछड़ की कलम से…। (एसएनई न्यूज़)

