कनाडा के काउंसिल जनरल के साथ प्रौद्योगिकी क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा
एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।

पंजाब कैबिनेट बैठक में आम आदमी पार्टी ने दो महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। बलिदान देने वाले शहीदों की सम्मान राशि 1 करोड़ रुपए निर्धारित की गई। इनाम जीतने वाले पंजाब के बहादुर जवानों की इनाम राशि में 40 फीसद तक बढ़ोतरी की गई। रिट्वीट करते आप के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के उपरांत पंजाब की आप सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लेकर एक प्रकार से मिसाल कायम की। भगवंत मान को आज रिट्वीट में उनके फॉलोअर्स ने इस फैसले को लेकर काफी प्रशंसा की। चंडीगढ़ में कनाडा दूतावास में काउंसिल जनरल पैट्रिक हेबर्ट के साथ मुलाकात कर प्रौद्योगिकी क्षेत्र में आपसी सहयोग के लिए चर्चा हुई। भगवंत मान ने इस पूरी बैठक की तस्वीरें एवं बातचीत की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट में शेयर की।

भगवंत मान ने अपने ट्वीट में लिखा है कि पंजाब के हमारे वीर सपूत देश और पंजाब की रक्षा करने के लिए, शांति बनाए रखने के लिए अपनी जान की बाजी लगा देते है। ……उनकी और उनके परिवार का ध्यान रखना समाज की जिम्मेदारी है। उसी जिम्मेदारी को निभाते हुए पंजाब कैबिनेट में दो अहम फैसले लिए गए है।
1)… शहीद जवानों के परिवार को सहायता राशि के तौर पर 1 करोड़ दिया जाएगा।
2)….. इनाम जीतने वाले पंजाब के बहादुर जवानों की इनाम राशि में 40 फीसद बढ़ोतरी की गई।
रिट्वीट करते दिल्ली के आप सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की आप सरकार के बाद अब पंजाब की आप सरकार ने दो अहम फैसले लेकर एक नई मिसाल पैदा की। देश के प्रति अपनी जान न्योछावर करने वाले पंजाब के वीर सपूतों के परिवार को पंजाब सरकार 1 करोड़ रुपए सम्मान राशि देंगी।

चंडीगढ़ में कनाडा दूतावास में गुरुवार कनाडा के काउंसिल जनरल पैट्रिक हेबर्ट के साथ मुलाकात करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे। दोनों के बीच प्रौद्योगिकी क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने पर लंबी चर्चा हुई। अपने ट्विटर अकाउंट पर जानकारी शेयर करते हुए सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब व कनाडा का आपस में पुराना रिश्ता है। मुझे उम्मीद है कि रंगला पंजाब बनाने की हमारी दोनों की कोशिश इस रिश्ते को आगे बढ़ाने में अहम योगदान देंगी।