नितिन धवन.चंडीगढ़।
पंजाब विधानसभा चुनाव-2022 के परिणाम लगभग आ चुके है। इस बार आम आदमी पार्टी ने पंजाब में पूर्ण रूप से झाड़ू फेर कर शेष पार्टियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस बार आम आदमी पार्टी के सीएम प्रत्याशी भगवंत मान की किस्मत चमक चुकी है। वह अपने विधानसभा क्षेत्र से बड़े अंतराल के साथ जीत चुके है। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ,कैप्टन अमरिंदर सिंह,बिक्रम सिंह मजीठिया , सुखबीर सिंह बादल, नवजोत सिंह सिद्वू जैसे बड़े चेहरे हार चुके है। इस हार के पीछे लोगों द्वारा बड़े स्तर पर इनके खिलाफ नाराज़गी सामने आए।
आम आदमी पार्टी के मुख्यालय चंडीगढ़ में आप वर्करों द्वारा भंगड़ा डाला जा रहा है। इतनी ही नहीं आम आदमी पार्टी सीएम चेहरे भगवंत मान के आवास पर भारी संख्या में समर्थकों का तांता लगा हुआ है। हर जगह से बधाई मिल रही है। भगवंत मान की आंखों में खुशी के आंसू साफतौर पर दिखाई दे रहे है। उधर, पंजाब के सबसे बड़ा चेहरा कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी अंतिम पारी की सीट को नहीं बचा पाए। इससे साफ स्पष्ट हो जाता है कि पंजाब में लोगों का गुस्सा कांग्रेस, शिअद के साथ साफतौर पर था। उन्होंने पूर्व में फैसला कर लिया था कि पंजाब में बड़ा बदलाव लेकर आना है, इसलिए लोगों ने मतदान वाले दिन पंजाब में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में मत देकर अपना फैसला सुना दिया।
फिलहाल, कांग्रेस के कार्यालय में पसरा छाया हुआ। सिद्वू जैसे बड़े चेहरे ने आप के सत्ता में आने पर उन्हें अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से उन्हें बधाई दी। वहीं, अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्विटर पर भगवंत मान के साथ फोटो सांझा करते हुए पंजाब में प्रचंड जीत के लिए बधाई दी।