पंजाब में होनी थी बहुत बड़ी गैंगवार……सरहद पार से पहुंच चुके थे अमृतसर हथियार….जानिए, पुलिस ने कैसे नाकाम कर दी उनकी कोशिश…?

C.P-ASR-2.10.25-IMAGE-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर / चंडीगढ़। 

PISTOL-RECOVERED-CLIP-ASR-2.10.25


अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने हथियारों तथा हेरोइन की तस्करी करने वालों 5 तस्करों को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि इसमें एक नाबालिक भी शामिल है। उनके कब्जे से 12 आधुनिक हथियार, जिनमें एक .30 बोर पिस्तौल और 1.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये सभी सरहद पार पाक के संपर्क में थे। इस बात की पुष्टि, पंजाब पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए की।

यह है कथित अपराधियों की पहचान


गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में जोबन सिंह (22), करनदीप सिंह उर्फ पंडित (19) और अजयपाल सिंह (18), तीनों निवासी गाँव माड़ी मेघा, जिला तरनतारन; अमृतसर के गाँव रणिया का जशनप्रीत सिंह (18) और एक 16 वर्षीय नाबालिग शामिल हैं।


जांच में यह बात सामने आई


डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी जोबन सिंह और जशनप्रीत सिंह सीधे पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे और सोशल मीडिया के जरिए हथियारों और नशीले पदार्थों की खेपें प्राप्त करने और पहुँचाने का काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हथियारों की ये खेपें पंजाब में गैंगवार और आपसी दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए इस्तेमाल होनी थीं। मामले में आगे-पीछे के संबंध जोड़ने और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए अगली जांच प्रक्रिया जारी है।


नाका के दौरान हुई गिरफ्तारी


पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कार्रवाई का विवरण साझा करते हुए बताया कि गेट हकीमा क्षेत्र में लगाए गए एक नाके पर पुलिस टीमों ने संदिग्ध जोबन सिंह, करनदीप सिंह उर्फ पंडित और अजयपाल सिंह को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से पाँच .30 बोर पिस्तौल बरामद की गईं। गिरफ्तार तीनों आरोपी गाँव माड़ी मेघा, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा के नज़दीक स्थित है, के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान स्थित तस्कर हथियारों और नशीले पदार्थों की खेपें गिराने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करते थे।


किसी अज्ञात जगह छुपाई थी खेप


सीपी ने कहा कि खुलासों के आधार पर गिरफ्तार आरोपी जोबन सिंह के साथियों -जश्नप्रीत सिंह और एक नाबालिग – को नामजद करके सात पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया गया। जोबन सिंह से लगातार पूछताछ करने पर उसके द्वारा छुपाकर रखी गई 1.5 किलो हेरोइन की खेप के बारे में भी पता चला, जिसे उसके बताए स्थान से बरामद कर लिया गया।


इस धारा के तहत हुआ मामला दर्ज


इस संबंध में अमृतसर के पुलिस स्टेशन गेट हकीमा में शस्त्र अधिनियम की धारा 25 और एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21-सी और 29 के तहत एफआईआर नंबर 269 दिनांक 28-09-2025 दर्ज की गई है।

100% LikesVS
0% Dislikes