बड़ी खबर—खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल गिरफ्तार………पंजाब में इंटरनेट बंद

वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा.चंडीगढ़।

अभी-अभी पंजाब से बड़ी खबर आई। जालंधर के मेहतपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी बाद दोपहर 3 बजे के बाद हुई। लगभग 500 के करीब पुलिस दल उपस्थित रहा। हाथ में डंडे तथा अत्याधुनिक हथियार भी थे। इससे पूर्व अमृतपाल के 6 साथी पुलिस पकड़ कर ले गई। यह कार्रवाई जालंधर तथा मोगा पुलिस ने संयुक्त रूप से की। किसी प्रकार से पंजाब का माहौल खराब न हो, एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। उधर, गिरफ्तारी से पूर्व अमृतपाल का इंस्टाग्राम अकाउंट चलाने वाले ने समर्थकों से अपील की वे लोग इकट्ठा हो जाए। फिलहाल, राज्य सरकार तथा पुलिस प्रशासन हर गतिविधि पर नज़र बनाए हुए। 

किस बात पर हुई गिरफ्तारी, जानें खास रिपोर्ट

पिछले दिनों अजनाला हिंसा में अमृतपाल सिंह एवं साथियों का नाम सामने आया था। उस मामले को लेकर पुलिस ने योजना तैयार कर ली थी कि अमृतपाल तथा उसके साथियों को कभी भी गिरफ्तार कर लिया जा सकता हैं। जालंधर में शनिवार को अमृतपाल का समागम था। उससे पूर्व मोगा तथा जालंधर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि अमृतपाल के साथियों से कई प्रकार हथियार बरामद किए गए जिनके पिछले दिनों पुलिस ने लाइसेंस रद्द किए थे। 

पूरे पंजाब में पुलिस सतर्क, साइबर सेल सक्रिय

पूरे पंजाब में पुलिस सतर्क हो चुकी है। खासकर , जिन इलाकों में अमृतपाल तथा उसके साथियों का प्रभाव हैं। बताया जा रहा है कि अमृतपाल का काफी करीबी मोगा से गिरफ्तार कर लिया। इंटरनेट सेवाएं रविवार बाद दोपहर तथा स्थगित कर दी गई। साइबर सेल को इंटरनेट गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए बोल दिया गया। 

ऐसी हुई गिरफ्तारी

बताया जा रहा है कि पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि को ही कार्यक्रम बना लिया था कि अमृतपाल सिंह तथा उसके साथियों को गिरफ्तार करने का। क्योंकि, अजनाला हिंसा के दौरान वह तथा उसके साथियों पर गाज गिरना संभव था। पूर्व में पुलिस सूत्रों से पता चला था कि जी-20 के उपरांत अमृतपाल तथा साथियों को पकड़ सकती हैं। जबकि, पुलिस ने यह कार्रवाई, उनके खिलाफ पूर्व कर दी। 

100% LikesVS
0% Dislikes