पूछा—-एसपी को बहाल करने की अरदास किसने की थी
एसएनई न्यूज़.चंडीगढ़।
पंजाब पुलिस के एसपी बिक्रमजीत सिंह को बहाल करने पर राज्य का सियासी माहौल गर्मा गया है। एसपी को बेअदबी के बाद हुए गोलीकांड के आरोप में सस्पेंड किया गया था। शनिवार को जारी आदेश में विक्रमजीत को सरकार ने पुलिस हेडक्वार्टर में टेक्निकल स्पोर्ट्स सर्विस का एसपी लगा दिया।इसका खुलासा होते ही विरोधी अकाली दल ने सरकार पर निशाने साध दिए हैं। उन्होंने पूछा कि पंजाब सरकार की क्या यही मिसाली सजा है। उन्होंने यह तक पूछा कि एसपी को बहाल करने की अरदास किसने की थी।
साल 2018 में कैप्टन अमरिंदर सिंह सीएम बन गए। उसके बाद जस्टिस रणजीत सिंह कमीशन बनाया गया। जिसके बाद उन्होंने 4 पुलिसकर्मियों के नाम दिए थे। जिसके बाद सरकार ने मोगा के चरणजीत शर्मा, इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह और सब इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह को सस्पेंड कर दिया गया था।