एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।
140 प्रति घंटा की तेज गति से दौड़ रही कार ने सामने आ रही कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि दोनों कार के परखच्चे उड़ गए। 2 बच्चों सहित कुल 5 की मौत हो गई। हादसा गुरुवार की देर सायं का बताया जा रहा हैं। सड़क दुर्घटना हरियाणा के जिला सिरसा की बताई गई। मरने वालों में 4 पंजाब के सरदूलगढ़ व अन्य सिरसा का रहने वाला हैं।
मौके पर पुलिस पार्टी सहित राहत टीम पहुंच चुकी हैं। शवों को क्रेन की मदद से कार से बाहर निकाल लिया गया। शव पास में स्थित सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिए। इस बात की पुष्टि, प्रशासन के एक बड़े अधिकारी ने की। उन्होंने बताया कि हादसे के बारे मृतक के स्वजनों को सूचित कर दिया गया। सारे प्रकरण की रिपोर्ट में बनाकर प्रशासन को भेज दी गई।
प्राथमिक जांच-पड़ताल में सामने आया कि हादसे की वजह स्कोडा गाड़ी की तेज स्पीड बनी। इसे 20 वर्षीय युवक चला रहा था।
मृतकों व घायलों की पहचान
गुरतेज सिंह, उनकी पत्नी परमजीत कौर, 7 साल के बच्चे गुणताज और 6 महीने के सुखजात, 14 वर्षीय कवलप्रीत कौर घायल हो गई।20 वर्षीय राहुल की मौत हो गई और 20 वर्षीय रंजीत और 20 वर्षीय मोहित गंभीर रूप से घायल है। जिन्हें सिरसा और अग्रोहा के मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया। यह तीनों कॉलेज स्टूडेंट हैं।

