दिल्ली हिंसा के आरोपियों को 2-2 लाख रुपए की वित्तीय मदद पर सियासी बवाल

भाजपा ने कहा—-  दिल्ली में हिंसा और लाल किले पर हुई घटना कांग्रेस की ही साजिश थी।

एसएनई न्यूज़.चंडीगढ़।

दिल्ली हिंसा के आरोपियों को 2-2 लाख रुपए की वित्तीय मदद पर सियासी बवाल मच गया है। सीएम चरणजीत चन्नी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की थी। इसके बाद पंजाब भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि इस मदद से साफ है कि दिल्ली में हिंसा और लाल किले पर हुई घटना कांग्रेस की ही साजिश थी।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मांग की कि इसमें कांग्रेस नेताओं की भूमिका पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जांच कराई जाए। आखिर लाल किले पर हिंसा की पूरी साजिश किसने रची थी।

कांग्रेस की देन थी दिल्ली हिंसा
पंजाब भाजपा के महासचिव सुभाष शर्मा ने कहा कि 2 लाख रुपए देना निंदनीय है। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई हिंसा ने पूरे देश को शर्मसार किया। अब कांग्रेस ने इस बात को उजागर कर दिया है कि यह हिंसा कांग्रेस की देन थी। उन्होंने कहा कि सीएम चन्नी को पंजाब की जनता के टैक्स के पैसा देश विरोधियों को देने का कोई अधिकार नहीं है।

50% LikesVS
50% Dislikes