शर्म की बात….CONGRESS के EX-M.L.A की इस करतूत से पार्टी की खूब हुई किरकिरी……पर्चा दर्ज,गिरफ्तारी होनी शेष

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।  

कांग्रेस के पूर्व विधायक के खिलाफ काफी संगीन आरोप लगे है। पुलिस ने विधायक सहित कुल 13 के खिलाफ मामला दर्ज किया। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता महिला पूर्व विधायक के काफी करीबी रिश्तेदार है। फिलहाल, मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। 

पुलिस को दिए बयान में पीड़ित महिला ने बताया कि वर्ष 2005 में उनके भांजे के साथ शादी हुई। परिवार में 1 बेटा तथा 2 बेटियां है। पति स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करता है। कुछ समय पूर्व हम दोनों अलग-अलग हो गए। अदालत में केस चल रहा है। सैर के लिए बाग गई ती। पूर्व विधायक तथा पति सहित अन्य ने अपहरण कर लिया। उसे जबरदस्ती नशीला पदार्थ दिया गया। बेहोश हो गई। घर ले जाकर उसे किसी चीज से बांध डाला गया। उसे मजबूर किया गया कि अदालत से केस वापस लिया जाए। मना करने पर उसके कपड़े उतार दिया। नग्न स्थिति में उसकी अश्लील वीडियो बना ली गई। बड़ी मुश्किल से उसे वापस घर छोड़ कर आए। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर कांग्रेस के पूर्व विधायक निर्मल सिंह शुतराणा और उसकी पत्नी समेत 13 लोगों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीम दबिश दे रही है। अभी तक सभी फरार है। जल्द पकड़े जाने का पुलिस दावा कर रहे हैं। 

50% LikesVS
50% Dislikes