सच्चाई….बेकसूर हिंदुओं की बेरहमी से हत्या कर कनाडा भागा था आतंकी निज्जर……..तस्वीर देख पीड़ित परिवार आज भी रो पड़ते, इंसाफ का कर रहे बेसब्री से इंतजार 

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

आतंकी निज्जर ने एक बेकसूर हिंदू की बेरहमी से हत्या कर उसके नाम की फर्जी आईडी बनाकर कनाडा भागा था। पता चला है कि रवि शर्मा का शव नहर में फेंक दिया था। बेटे की हत्या उपरांत परिवार हरियाणा चला गया था। उक्त परिवार बेटे की तस्वीर देख आज भी रो पड़ता हैं। इंसाफ का आज भी पीड़ित परिवार इंतजार कर रहा हैं। पुजारी की हत्या से इस बात साफ प्रमाण मिल जाता है कि निज्जर हिंदुओं से काफी घृणा करता रहा। 

खास सूत्रों के हवाले से पता चला है कि आतंकी निज्जर ने एक स्थानीय हिंदू की बेरहमी से हत्या कर वर्ष 1996 में कनाडा भाग गया था। मौत के घाट उतारने वाले हिंदू की पहचान पर फर्जी पासपोर्ट बनाया। कनाडा की नागरिकता हासिल करने के लिए स्थानीय महिला के साथ शादी की। लेकिन, नागरिकता देने की मांग को स्थानीय सरकार ने खारिज कर दिया। 

झूठी कहानी बनाई

निज्जर ने नागरिकता हासिल करने के लिए एक अलग पैंतरा अपनाया। उसने वहां पर राजनीति शरण हासिल करने के लिए एक झूठी कहानी गढ़ी। बताया कि, पंजाब पुलिस उसके पिता, चाचा तथा अन्य परिवार को प्रताड़ित करती हैं, इसलिए, उसे नागरिकता दी  जाए। सूत्रों के हवाले से जानकारी पता लगा कि निज्जर को वर्ष 2000 के उपरांत ही कनाडा में नागरिकता हासिल हुई। 

पाकिस्तान जाकर ली थी हथियार चलाने की ट्रेनिंग

खुफिया विभाग के सूत्रों से पता चला है कि निज्जर कुछ समय पहले धार्मिक जत्थे सहित पाकिस्तान गया था। वहां पर हथियार चलाने तथा बम बनाने की ट्रेनिंग हासिल की। पंजाब में अपने गुर्गों के माध्यम से कई जगह बम धमाका तथा हत्याओं को अंजाम दिया। भारत सरकार कई बार कनाडा सरकार से निज्जर को भारत सौंपने के लिए बोल चुकी हैं।  

100% LikesVS
0% Dislikes