राज्य ब्यूरो.चंडीगढ़।
16 आईएएस और 3 पीसीएस अफसरों का तबादला कर दिया गया। अजनाला, जगरांव और फगवाड़ा के एसडीएम को भी बदल दिया गया है। मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेश के अनुसार आईएएस अधिकारियों में अनुराग अग्रवाल को उनके मौजूदा कार्यभार के साथ एडिशनल चीफ सेक्रेटरी मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। अनुराग अग्रवाल इस समय एडिशनल चीफ सेक्रेटरी-कम-फाइनेंशियल कमिश्नर सहकारिता विभाग के पद पर रहते हुए एडिशनल चीफ सेक्रेटरी इलेक्शन का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे हैं।
यह होंगे अजनाला के नए एसडीएम
पीसीएस अधिकारियों में राजेश कुमार शर्मा से अजनाला के एसडीएम का कार्यभार वापस लेते हुए उन्हें एसडीएम लोपोके की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब तक राजेश शर्मा अजनाला के साथ लोपोके के एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। अजनाला में अब उनके स्थान पर जगरांव के एसडीएम विकास हीरा को लगाया गया है। फगवाड़ा के एसडीएम अमरदीप सिंह थिंड को सहकारिता विभाग के तहत पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कारपोरेशन का एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर लगाया गया है।

