वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा.चंडीगढ़।

दिन भर खालिस्तानी अमृतपाल की गिरफ्तारी को लेकर चर्चा चलती रही। इस बीच पुलिस ने दावा किया कि अमृतपाल का पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ कनेक्शन हैं। अमृतपाल ने आनंदपुर खालसा सेना (एकेएफ) नामक सेना का भी गठन कर दिया। घर से तलाशी के दौरान जैकेट तथा अत्याधुनिक हथियार पर एकेएफ का नाम लिखा पाया गया। उधर, भगौड़ा अमृतपाल अब तक फरार बताया जा रहा हैं। सोशल मीडिया पर अमृतपाल की मां की एक वीडियो सामने आई जिसमें लोगों से ज्यादा से ज्यादा इकट्ठा होकर शाहकोट थाना के घेराव के बारे अपील कर रही हैं। वहीं, एनआईए इस केस में कूद गई। एनआईए की टीम को देखा भी गया।
पूरे राज्य में पुलिस ने जगह-जगह नाकाबंदी की। पुलिस के साथ केंद्रीय अर्धसैनिक बल भी दिखाई दिए। फिलहाल, स्थिति बिल्कुल नियंत्रित हैं। अमृतपाल के कई समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बेहद करीबी साथियों को डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया। अमृतपाल के बारे अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई। पता चला है कि अमृतपाल अपनी गाड़ी छोड़कर किसी के साथ मोटरसाइकिल में सवार होकर फरार हो गया। कहां चला गया, इस बारे कोई अता-पता नहीं लगा।
पुलिस के बड़े अधिकारी ने एक बयान जारी कर कहा कि भारी संख्या में अमृतपाल के साथियों को हिरासत में लेकर, उन्हें जेल भेज दिया गया। सभी के खिलाफ 4 एफआईआर दर्ज की गई। अमृतपाल की पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई कनेक्शन सामने आया। वह आईएसआई का एजेंट था। पंजाब में भड़काऊ भाषण तथा यूथ को अपनी बातों में फुसला रहा था। इंटरनेट सेवाएं कल तक बाधित रहेगी।
कई जगह रोड जाम
इस पूरे मामले को लेकर रविवार पंजाब में कई जिलों के हाईवे जाम कर दिए गए। इसे सिख संगठन तथा अमृतपाल के सदस्यों ने अंजाम दिया। हालांकि, अमृतपाल के कई जानकारों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। लेकिन, निहंग सिख काफी आक्रोशित हैं। उनके अलग-अलग ग्रुप के सदस्य हर जगह रोड जाम कर रहे हैं। हालांकि, कई जगह पुलिस के बड़े अधिकारी , उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वह बात मानने को तैयार नहीं हैं।
दिनभर वाहनों की हुई चेकिंग
पुलिस ने आम जनता को बिल्कुल परेशान नहीं किया। बाहरी वाहनों को रोक कर तलाशी ली गई। यह सब पंजाब के माहौल को नियंत्रित रखने के लिए कदम उठाया गया। इस बीच कुछ तस्वीरें पुलिस तथा अमृतपाल समर्थकों की धक्का मुक्की करने की सामने आई।

