अमृतपाल के पिता की वीडियो वायरल, चेतावनी, बेटे का फेक एनकाउंटर हुआ तो हिंदू भी नहीं रहते पंजाब में, सभी शहीदियां देने को तैयार

कहा—हिंदू गलत बोलते है, सूरी दोषी था , उसे मार दिया गया

शिवसेना ने जताया कड़ा विरोध, बोले कल इकट्ठा होकर मुलाकात करेंगे पुलिस के बड़े अधिकारियों समक्ष  

वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा.चंडीगढ़। 

भगौड़े अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह की एक वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रही हैं। वीडियो में कोई निजी चैनल, उनसे बातचीत दौरान अमृतपाल के बारे पूछ रहा हैं। उस पर पिता ने चेताया कि अगर अमृतपाल का फेक एनकाउंटर पुलिस ने भूल कर भी कर दिया तो एक भी हिंदू पंजाब में रहने देंगे। सभी शहीदियां देने को तैयार देने बैठे हैं। कहा हिंदू, गलत बोलते है, इसलिए दोषी सूरी को मार दिया गया। इस पूरे प्रकरण को लेकर शिवसेना बाल ठाकरे के राष्ट्रीय प्रमुख अंकित खोसला एवं जिला अध्यक्ष राजिंदर सहदेव ने कड़ा विरोध जताया। उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार तथा पुलिस को इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने बोला कि इस पूरे प्रकरण को लेकर अलग-अलग हिंदू अमृतसर पुलिस के बड़े अधिकारी से करने के लिए पहुंच रहे हैं। 

दरअसल, शुक्रवार की रात्रि खालिस्तानी अमृतपाल सिंह (भगौड़ा) के पिता तरसेम सिंह ने एक निजी चैनल को दिए गए साक्षात्कार में साफ चेतावनी देते कहा कि अगर उसके बेटे का भूल के साथ भी पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया तो पंजाब में हिंदू नहीं रहने देंगे। क्योंकि, सूरी ने भी गलत बोलता था, दोषी को मार दिया गया। कई लोग अमृतपाल के समर्थन में शहीदियां देने को तैयार बैठे हैं। 5 दिन से ऊपर का समय हो चुका है तथा अमृतपाल अब तक भगौड़ा चल रहा हैं। पुलिस के पास, उसकी अभी तक एग्जैक्ट लोकेशन तक नहीं कि वह कहां पर चला गया। 

मांग, पिता को डाला जाए जेल में

शिवसेना बाल-ठाकरे के जिला अध्यक्ष राजिंदर सहदेव ने कहा कि दोबारा से खालिस्तानी पंजाब का माहौल खराब कर रहे हैं। सूरी हमारे महान नेता थे। जानबूझकर, उन्हें बदनाम किया जा रहा हैं। सरेआम, उन्हें गोलियों से जिसने भूना था, वह पुलिस तफ्तीश में अमृतपाल का समर्थक पाया गया था। पंजाब में हर धर्म के लोग रहते हैं। हिंदुओं के बारे , अमृतपाल के पिता का जहर उगलने का बयान सामने आना, इससे साफ साबित हो जाता है कि पंजाब का हिंदू-सिख एकता का माहौल खराब करने जैसा हैं। हम बहादुर पुलिस से मांग करते है कि जहर उगलने वाले अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह जेल भेजा जाना चाहिए। 

पुलिस ने साधी चुप्पी, डीएसपी हरकृष्ण बोले, मैं नहीं बोल सकता कुछ

इस मामले को एसएनई न्यूज डीएसपी हरकृष्ण सिंह से संपर्क किया, उन्हें इस पूरे मामले की एक वीडियो भी उनके मोबाइल पर प्रमाण के तौर पर भेजी गई। जब, इस मामले के बारे प्रतिक्रिया पूछी तो साफ तौर पर कह दिया कि मैं, इस मामले में कुछ नहीं बोल सकता। इस वीडियो की मेरे पास कोई अधिक जानकारी नहीं हैं। वहीं, एसएसपी ग्रमीण सतिंदर सिंह से कई बार उनके फोन पर संपर्क किया तो नहीं बात हो पाई। अधिकारिक सूत्रों से इस बात की जानकारी हासिल हुई कि उनकी इस मामले को लेकर पुलिस के साथ बैठक चल रही हैं। 

73% LikesVS
27% Dislikes