आप विधायक को रिश्वत मामले में पहले क्लीनचिट, फिर बातचीत की आडियो सामने आई तो देर रात्रि घर से उठा लिया, पूछताछ जारी 

एसएनई नेटवर्क.बठिंडा। 

लगता है पंजाब में रिश्वतखोरी तथा घपलेबाज़ी करने वालों के खिलाफ किसी प्रकार से कोई भी कार्रवाई करने से पूर्व कदम काफी फूंक-फूंक कर रख रही हैं। ताजा मामला सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी (आप) से जुड़ा हैं। बठिंडा से आप विधायक कोटफत्ता को पूर्व में विजिलेंस ने रिश्वत के मामले में क्लीन चिट दे दी थी। लेकिन, आडियो में आवाज की पुष्टि हुई तो विजिलेंस हरकत में आ गई। देर रात्रि विधायक को हिरासत में ले लिया गया। विजिलेंस प्रवक्ता ने गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी। उधर, विपक्ष को आप सरकार घेरने का अवसर हासिल हो गया। इससे पूर्व आप के 2 अन्य मंत्रियों पर रिश्वतखोरी का आरोप लगने पर , उन्हें मंत्री पद की कुर्सी गंवानी पड़ी।  

आमने-सामने बैठाकर पूछताछ

सूत्रों से पता चला है कि विधायक कोटफत्ता तथा पीए रिशम गर्ग को आमने-सामने बैठाकर विजिलेंस की टीम पूछताछ कर रही हैं। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई कि विधायक इस मामले में लिप्त थे, लेकिन, विजिलेंस विभाग ने अभी तक इस पूरे मामले में कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया। सूत्रों से पता चला है कि विधायक को आज अदालत में भी पेश किया जा सकता है। अदालत से रिमांड हासिल कर पूछताछ उपरांत बड़ा खुलासा किया जा सकता हैं। 


पीए की ऐसी हुई थी गिरफ्तारी


16 फरवरी को बठिंडा में विधायक के प्राइवेट पीए रिशम सिंह को 4 लाख की रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा गया था। तब विधायक कोटफत्ता से भी करीब 4 घंटे तक सर्किट हाउस में पूछताछ की गई थी।


रिश्वत देने वाले सरपंच के पति ने यह लगाए थे आरोप


इस मामले में रिश्वत देने वाले गांव घुद्दा की सरपंच सीमा रानी के पति प्रितपाल कुमार का कहना था कि हिस्सा न देने पर बीडीपीओ दफ्तर वाले उन्हें 4 साल से तंग कर रहे थे। इसी मामले में वह विधायक अमित रतन कोटफत्ता से मिले। जहां उन्होंने विधायक को बताया कि उनके 25 लाख पेंडिंग हैं।
पैसे न मिलने की वजह से ठेकेदार आगे काम नहीं कर रहे। इस पर विधायक ने उनसे पूछा कि हमें क्या दोगे?। इसके बाद विधायक ने 5 लाख में पूरी पेमेंट रिलीज करवाने का सौदा कर लिया। यह सौदेबाजी प्राइवेट PA रिशम गर्ग के जरिए ही हुई।

100% LikesVS
0% Dislikes