एजीटीएफ की बड़ी कार्रवाई…….मुठभेड़ दौरान मार गिराए 3 गैंगस्टर, 2 पुलिस कर्मचारी घायल

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।

पंजाब पुलिस के एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। फतेहगढ़ साहिब के बस्सी पठाना में गैंगस्टरों और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें 3 गैंगस्टर मार गिराए। वहीं 2 पुलिस कर्मचारी भी घायल हुए हैं।​​​​​​


एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को सूचना मिली थी कुछ गैंगस्टर फतेहगढ़ साहिब में छिपकर बैठे हैं। जिसके बाद फोर्स ने उनकी घेराबंदी कर दी।आरोपी थार कार में भागने की फिराक मे थे। पुलिस का पता चलते ही गैंगस्टरों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की।


जिसमें 2 गैंगस्टर मारे गिराए, इनमें एक गैंगस्टर तेजिंदर तेजा मेहंदी पुरिया है, जो फिल्लौर में पुलिस कॉन्स्टेबल मर्डर में शामिल था। इस ऑपरेशन की अगुवाई एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के प्रमुख प्रमोद बान ने की।


एजीटीएफ मुखी ने बताई एनकाउंटर की पूरी कहानी


एजीटीएफ के मुखी प्रमोद बान ने कहा कि जनवरी महीने में पंजाब पुलिस के कॉन्स्टेबल कुलदीप सिंह को शहीद किया गया था। उसकी हत्या करने वाले गैंग का सरगना तेजिंदर सिंह तेजा मेहंदी पुरिया था। तेजा के ऊपर 38 से ज्यादा केस हैं।


एजीटीएफ की टीम इसका पीछा कर रही थी। जब उसे पकड़ने की कोशिश की गई तो उसने पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़़ाकर भागने की कोशिश की। उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। जिसमें एक पुलिस वाले को गोली लगी। दूसरे की भी बैक इंजरी है।


इसके बाद क्रॉस फायरिंग हुई। गाड़ी में 3 लोग सवार थे और सभी की मौत हो गई है। तीसरा आरोपी घायल था, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि तेजा अपना अलग गैंग चलाता था और लंबे समय से नवांशहर वाले इलाके में छुपता था।

100% LikesVS
0% Dislikes