कनिष्क बम विस्फोट……..ये थे वो 2 हत्यारे……जिन्होंने बेगुनाहों की हत्या करने वाले अपराधी को उतारा था मौत के घाट

KANSIHG BOMB BLAST IMAGE BY SNE NEWS (FILE PHOTO)

कनाडा की सरकार तथा अदालत नहीं दे पाई थी रिपुदमन सिंह मलिक को सज़ा

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

एयर इंडिया कनिष्क बम विस्फोट के संदिग्ध रिपुदमन सिंह मलिक के 2 हत्यारों को सोमवार को कनाडा की एक अदालत में दोषी करार दिए जाने के बाद हत्या के लिए सजा सुनाई जानी तय है। ब्रिटिश कोलंबिया के न्यू वेस्टमिंस्टर की अदालत में हत्यारें टैनर फॉक्स और जोस लोपेज़ द्वारा अपना गुनाह कर लिया है। उन्होंने 14 जुलाई, 2022 को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में मलिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी।


मलिक 1985 में एयर इंडिया बम विस्फोटों में मुख्य आरोपी था, जिसमें 331 लोग मारे गए थे। बाद में उसे बरी कर दिया गया। अदालत ने फॉक्स और लोपेज़ को सजा सुनाए जाने के लिए 31 अक्टूबर को पेश होने को कहा है। हत्या के पीछे का मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। आरोप है कि मलिक का खालिस्तानी नेता हरदीप निज्जर के साथ कनाडा में गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतियों की छपाई को लेकर झगड़ा चल रहा था। निज्जर की एक साल बाद सरे में बंदूकधारियों ने हत्या कर दी। कनाडा की पुलिस दोनों हत्याओं को जोड़ रही है, लेकिन कोई ठोस सबूत साझा नहीं किया गया है।

100% LikesVS
0% Dislikes