”कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है; बस विचारों में अंतर है” विधायकों से फैसला होता है कि CM कौन होगा।

Rahul Gandhi's scheduled visit to Madhya Pradesh before elections is generating a lot of excitement for the Congress | PTI

SNE NETWORK.JALANDHAR/AMRITSAR/CHANDIGARH/DELHI.

प्रधान बनने के बाद परगट सिंह ने दिल्ली में पार्टी प्रभारी सचिन पायलट से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। - Dainik Bhaskar

प्रधान बनने के बाद परगट सिंह ने दिल्ली में पार्टी प्रभारी सचिन पायलट से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।

विधायक परगट सिंह ने पंजाब पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में माथा टेका। यहां उन्होंने कहा कि जब आप यहां आते हैं तो दुनिया और पंजाब की भलाई के लिए प्रार्थना करते हैं। साथ ही, यह भी प्रार्थना करते हैं कि हमें नकारात्मक राजनीति को नकारने की ताकत मिले और पंजाब अपनी सही भूमिका निभा सके। इस दौरान परगट ने गुटबाजी पर भी बात की। उन्होंने कहा- आज मैं सचिन पायलट से मिलूंगा। कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है; बस विचारों में अंतर है। हमारे सभी नेता एक ही मंच पर साथ हैं। कांग्रेस में तानाशाही की नहीं, बल्कि आपसी समझ की राजनीति होती है।

साथ ही जब उसने पूछा गया कि पार्टी ने CM फेस के रूप में किसी को अब तक क्यों नहीं उतारा। इस पर परगट सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी डेमोक्रेसी से चलती है। यहां पहले से CM फेस घोषित नहीं करते। जीत दर्ज करने के बाद ही विधायकों से फैसला होता है कि CM कौन होगा।

परगट सिंह ने दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में माथा टेका

परगट सिंह ने दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में माथा टेका

जालंधर कैंट विधानसभा से विधायक परगट सिंह को कांग्रेस सूबा प्रधान बना कांग्रेस ने जट्टसिख की पॉलिटिक्स को बरकरार रखा है। कांग्रेस ने 16 साल बाद दोआबा क्षेत्र से पार्टी प्रधान बनाया है। इससे पहले 2010 में मोहिंद्र केपी प्रधान बने थे। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि परगट सिंह को कांग्रेस का प्रधान बनाया जाना केवल लीडरशिप में चेंज नहीं है, बल्कि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की रणनीतिक रीसेटिंग भी है। हाईकमान ने उन्हें ऐसे समय पर चुना है, जब पार्टी में गुटबाजी, संगठनात्मक उथल-पुथल और नेतृत्व को लेकर खींचतान लगातार बढ़ रही थी।

जानकार बताते हैं कि सबसे ज्यादा 69 सीटों वाली मालवा बेल्ट से प्रधान बनने की अटकलें ज्यादा थीं। इसके साथ ही माझा बेल्ट के लीडर भी प्रधान की दौड़ में थे, लेकिन आखिरी समय में मुहर निर्विवाद चेहरे परगट सिंह पर लगी। परगट सिंह को चन्नी गुट का करीबी भी माना जाता है। ऐसे में चन्नी गुट भी इसे अपनी जीत के रूप में देख रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि परगट सिंह को सूबा प्रधान बनाने के पीछे एक बड़ा कारण दोआबा में बढ़ रहे बीजेपी के प्रभाव को कम करना भी है। 2 दिन पहले ही जालंधर के ही कैंट हलके के परागपुर में गृह मंत्री अमित शाह रैली कर गए हैं। इससे पहले PM मोदी भी 2 बार जालंधर का दौरा कर चुके हैं।

दोआबा की 23 सीटों को सभी पार्टियां अपने ट्रंप कार्ड के रूप में देख रही हैं। भाजपा यहां पर जनवरी 2026 से ही बढ़त बनाकर चल रही है। चाहे PM नरेंद्र मोदी के डेरा बल्लां आने की बात हो, चाहे आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास महाराज के नाम पर रखने का हो, बीजेपी दोआबा में फ्रंटफुट पर खेल रही थी। इसी खेल में अब कांग्रेस ने पूर्व ओलिंपियन और हॉकी खिलाड़ी परगट सिंह को मैदान में उतारा है।

परगट सिंह ने नए कांग्रेस प्रधान की जिम्मेदारी संभाली है। - फाइल फोटो

परगट सिंह ने नए कांग्रेस प्रधान की जिम्मेदारी संभाली है। – फाइल फोटो

कांग्रेस सूबा प्रधान की पत्नी बरिंदर कौर ने शुक्रवार रात लड्‌डू बांटकर जश्न मनाया।

कांग्रेस सूबा प्रधान की पत्नी बरिंदर कौर ने शुक्रवार रात लड्‌डू बांटकर जश्न मनाया।

पत्नी बोलीं- खिलाड़ी हैं, हर चुनौती को पार करना जानते हैं

विधायक परगट सिंह के पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) के अध्यक्ष बनने की खुशी में उनके घर पर जश्न का माहौल रहा। पत्नी बरिंदर कौर, परिजन और समर्थकों ने ढोल की थाप पर नाच-गाकर खुशी मनाई और एक-दूसरे को बधाई दी। बरिंदर कौर ने कहा कि उनके परिवार के लिए यह दोहरी खुशी का मौका है। जब उनके पहले पोते तेग का जन्म हुआ था, उस समय परगट सिंह विधायक बने थे। अब दूसरे पोते के जन्म के साथ उन्हें पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनने की जिम्मेदारी मिली है। बरिंदर कौर ने कहा कि परगट सिंह एक खिलाड़ी रहे हैं और उन्हें चुनौतियों का सामना करना अच्छी तरह आता है।###UK###CANADA###USA###PUNJAB###PPCC###AICC###RAHUL###GANDHI###CHANDIGARH###JALANDHAR###INDIA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###GERMANY###ITLAY###FRANCE###SINGAPORE###

100% LikesVS
0% Dislikes