कोटकपूरा गोलीकांड……पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के तत्कालीन  प्रिंसिपल सचिव से पूछताछ 

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़। 

कोटकपूरा गोलीकांड में विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने सोमवार को तीन पूर्व आईपीएस अधिकारियों और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के तत्कालीन प्रिंसिपल सचिव आईएएस अधिकारी से पूछताछ की। इन अधिकारियों में पूर्व डीजीपी रोहित चौधरी, इकबाल सहोता, पूर्व आईजी रणबीर सिंह खटड़ा और आईएएस अधिकारी गगनदीप सिंह बराड़ शामिल हैं।

पूर्व अधिकारियों ने बोलने से किया इंकार

  
पूछताछ के बाद एसआईटी और पूर्व अधिकारियों ने कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि मामला अदालत में है। एसआईटी ने सभी लोगों को सोमवार को सेक्टर-32 स्थित पंजाब पुलिस पुलिस ऑफिसर इंस्टीट्यूट सेक्टर-32 में बुलाया था। गोलीकांड की घटना के समय पूर्व डीजीपी रोहित चौधरी एडीजीपी के पद पर थे। वह कोटकपूरा में अभियान की निगरानी कर रहे थे, जबकि पूर्व आईजी रणबीर सिंह खटड़ा उस समय डीआईजी-जालंधर रेंज थे, जो अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मौजूद थे।


एक सप्ताह पूर्व दर्ज की गई चार्जशीट


एक अन्य आईएएस अधिकारी गगनदीप सिंह बराड़ से पूछताछ की जाएगी। एसआईटी ने उन्हें 14 अक्टूबर 2015 और 7 अगस्त 2018 को कोटकपूरा सिटी पुलिस स्टेशन में दर्ज दो एफआईआर के संबंध में एसआईटी के सामने पेश होने को कहा गया है। कोटकपूरा मामले में एक सप्ताह पहले ही एसआईटी ने चार्जशीट दाखिल की थी। इसके बाद मामले में एडीजीपी लालकृष्ण यादव के नेतृत्व वाली एसआईटी ने दो पूर्व आईपीएस अधिकारियों और एक आईएएस को तलब किया था।

100% LikesVS
0% Dislikes