‘गल्ला सियासी अत दीयां’…..आप विधायक के पास धड़ाधड़ निजी अस्पताल खोलने वाली चाबी की चर्चा…?

आम आदमी पार्टी (आप) के अमृतसर के एक विधानसभा क्षेत्र के विधायक की चर्चा इन दिनों खूब हो रही हैं। मामला, निजी क्षेत्र में धड़ाधड़ अस्पताल खोलने से जुड़ा हुआ है। चर्चा, इस बात की चल रही है कि विधायक जी के पास आखिर इतना पैसा या फिर यू कहें कि उनके पास कौन सी चाबी या फिर अलादीन का चिराग आ चुका है कि हर गली-नुक्कड़ में अपना अस्पताल खोल रहे है। पते की बात यह है कि नेता जी का इस समय सरकारी खजाने में पूरी तरह से हाथ धस चुका है। उसे अब तो न ही पंजाब और न ही दिल्ली दरबार निकाल सकता है। इसके पीछे की कहानी यह है कि उनके पास इन सब की कुंडी है, इसलिए कोई भी इनका चाहते हुए भी नहीं विरोध कर सकता है। खैर, जनता का दरबार तो उन्हें देख भी रहा है तथा उनके काले चिट्ठे भी खोलने के लिए हर प्रमाण को इकट्ठा कर रहा है। 

कहा जाता है कि यह चाबी वाले नेता जी पहले कांग्रेस में खूब चर्चित थे, इसके पीछे की एक कहानी यह भी है कि वहां पर उनकी दाल को किसी ने घलने नहीं दिया। क्योंकि, उनकी हर करतूत की रिपोर्ट को दिल्ली दरबार तक समय-समय पर पहुंचाया गया। इतना ही नहीं, एक समय उक्त नेता जी ने तो प्रदेश के बहुत बड़े नेता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। ऐसा, ऊपर वालों को बिल्कुल ही नहीं अच्छा लगा। इतना ही नहीं, अफवाह तो इस बात की भी उनकी तो वह छुट्टी भी करने लगे थे। तभी राजनीति में एक नया मोड़ आता है कि  प्रदेश में आम आदमी पार्टी (आप) की राजनीति में एंट्री होती है। तभी , नेता जी कांग्रेस को अलविदा बोल कर आप के चरणों में चल जाते है। 

ऐसे में दिल्ली दरबार वालों को इस नेता का पैसा नजर आने लगा तथा उन्होंने इन्हें अपनी पार्टी में रख लिया। बताया जाता है कि उनकी आप में ज्वाइनिंग काफी खास रही। पार्टी में ऊंचा पद देने के लिए खुद आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पहुंचे थे। उस समय एक चर्चा का विषय यह भी रहा है कि यह डॉक्टर नेता ने लाला जी (अरविंद केजरीवाल) को हरे भरे नोटों का एक सूटकेस भी दिया। पार्टी ने उन पर पूरी मेहरबानी दिखाते हुए विधायक की टिकट दी। खैर नेता जी वर्ष 2017 में तो कुछ खास नहीं कर दिखाए, तब उनकी जमानत जब्त हुई थी। लेकिन, वर्ष 2022 में आप की हवा का रुख तेज था। जिस कारण वह जीत गए। 

विनय कोछड़, प्रधान संपादक (एसएनई न्यूज)।  

100% LikesVS
0% Dislikes