……गैंगस्टर डल्ला का वो ऑडियो , जिसने पुलिस-एजेंसियों के दावे को हिलाया

GANGSTER ARSH DALLA SNE NEWS IMAGE (FILE PHOTO)

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

अभी-अभी एक कथित ऑडियो खूब तेजी से सोशल मीडिया में प्रसारित हो रहा है। कथित ऑडियो विदेश में बैठे आतंकी अर्श डल्ला का बताया जा रहा है। इसमें साफ तौर पर कहा है कि गुरप्रीत की हत्या में सांसद अमृतपाल का कोई लेना देना ही नहीं है। जानबूझकर, उसे पंजाब पुलिस फंसा रही है। मैंने ही गुरप्रीत सिंह की हत्या करवाई है। इसके पीछे का कारण है कि वह सोशल मीडिया में महिलाओं की तस्वीरों को वायरल करता था। इतना शौक था तो बेअदबी करने वालों को मारता, तो कुछ समझ भी आता है। 

आगे ऑडियो में किसी का नाम लिए बिना सोशल मीडिया प्रभावशाली को भी धमका रहा है, उनमें सुख रतिया तथा कुल्हड़ पिज्जा दंपत्ति का नाम जोड़ा जा रहा है। उसने कहा कि ये लोग सिख धर्म तथा कौम को बदनाम कर रहे है। अपनी हरकतों में सुधार कर लें, अन्यथा हमें ठीक करना आता है। सिख कौम को बदनाम करने वालों को बिल्कुल ही नहीं बख्शा जाएगा। 

दरअसल, खुफिया एजेंसियों की इनपुट के मुताबिक, डल्ला विदेश में बैठकर खालिस्तानी मूवमेंट के लिए काम कर रहा है। वह भारत में गलत गतिविधियों (देश विरोधी) काम करवाता है। उसके खिलाफ देश के कई थाना में आपराधिक मामले दर्ज है। इंटरपोल से उसे भारत वापस लाने के लिए गुहार लगाई गई हैं, लेकिन, समय-समय पर वह अपनी लोकेशन को बदल लेता हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes