अदालत का जवाब….लॉ एंड ऑर्डर राज्य पुलिस का विषय,पिटीशन सुनने से साफ इंकार

नितिन धवन.चंडीगढ़।
सिद्धू मूसे वाला हत्याकांड के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस ने हाई कोर्ट में पिटीशन दायर की है। पिटीशन में उसने कहा है कि अगर पंजाब पुलिस मेरा प्रोडक्शन वारंट मांगती है तो एनकाउंटर हो सकता है। इसलिए मेरी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। पुलिस को अगर पूछताछ करनी है तो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करे। इसके लिए कस्टडी की जरूरत नहीं है। कोर्ट ने इस पिटीशन को सुनने से इनकार कर दिया है। कहा- लॉ एंड ऑर्डर राज्य पुलिस का विषय है।

इस बीच सिद्धू मूसेवाला का सोमवार दोपहर बाद मानसा सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम हो गया। दो घंटे चले इस पोस्टमार्टम में मूसेवाला के शरीर पर गोलियों के एंट्री-एग्जिट समेत 24 निशान मिले। हमलावरों ने उनके सिर में भी गोली मारी।

वहीं, इस मामले में पंजाब पुलिस उत्तराखंड पहुंची। यहां उत्तराखंड 3 लोगों को हिरासत में लिया। इसमें एक आरोपी लॉरेंस गैंग का संदिग्ध शार्प शूटर बताया जा रहा है। इसे हिमाचल से उत्तराखंड में घुसते वक्त एक कार रोककर हिरासत में लिया गया। पंजाब पुलिस इनकी शिनाख्त कर रही है।
तिहाड़ जेल में रची गई साजिश
मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश तिहाड़ जेल में रची गई। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस यही बंद है। उसने कनाडा बैठे गोल्डी बराड़ के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया। इसमें पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख का मैनेजर भी शामिल बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से जेल में गैंगस्टर लॉरेंस, काला जठेड़ी समेत कुछ गैंगस्टर्स से पूछताछ भी की है। पुलिस ने अब मोगा से ऑल्टो कार बरामद की है। यह वही कार है, जिसे मूसेवाला की हत्या के बाद हमलावरों ने छीना था। यह कार हरियाणा से छीनी गई थी।
वहीं, इस मामले में पंजाब पुलिस उत्तराखंड पहुंची। यहां उत्तराखंड में 3 लोगों को हिरासत में लिया। इसमें एक आरोपी लॉरेंस गैंग का संदिग्ध शार्प शूटर बताया जा रहा है। इसे हिमाचल से उत्तराखंड में घुसते वक्त एक कार रोककर हिरासत में लिया गया। पंजाब पुलिस इनकी शिनाख्त कर रही है।
तिहाड़ जेल में रची गई साजिश
मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश तिहाड़ जेल में रची गई। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस यही बंद है। उसने कनाडा बैठे गोल्डी बराड़ के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया। इसमें पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख का मैनेजर भी शामिल बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से जेल में गैंगस्टर लॉरेंस, काला जठेड़ी समेत कुछ गैंगस्टर्स से पूछताछ भी की है। पुलिस ने अब मोगा से ऑल्टो कार बरामद की है। यह वही कार है, जिसे मूसेवाला की हत्या के बाद हमलावरों ने छीना था। यह कार हरियाणा से छीनी गई थी।
पहले भी आए थे कत्ल करने,एके-47 देख वापस लौटे
पहले भी मूसेवाला की हत्या की कोशिश हुई थी। हालांकि जब गैंगस्टर्स के गुर्गे मूसेवाला के गांव पहुंचे तो वहां एके-47 वाले कमांडो देख लौट आए। बाद में हत्या के लिए उन्होंने गोल्डी बराड़ से रूसी ( एवतोमैत निकोनोव) मंगवाई थी। जिससे ही ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर कल मूसेवाला की हत्या की गई। इसके पीछे तिहाड़ जेल से चल रहे ९६४३****** मोबाइल नंबर भी सामने आ रहा है।
हाईकोर्ट ने किया जवाब तलब
इस मामले में अब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से जवाब तलब किया है। हाईकोर्ट ने पूछा कि ङ्कढ्ढक्क सिक्योरिटी में कटौती की जानकारी लीक कैसे हुई? कई नेताओं ने याचिका दायर कर यह मुद्दा उठाया था। इस मामले की अगली सुनवाई 2 जून को होगी।
दिल्ली पुलिस की पूछताछ में सामने आई थी साजिश
सूत्रों की मानें तो इसका खुलासा दिल्ली में कुछ समय पहले गिरफ्तार हुए शाहरुख ने किया है। शाहरुख ने बताया था कि गोल्डी बराड़ और लॉरेंस कोई बड़ी साजिश रच रहे हैं। शाहरुख ने खुद मूसेवाला की हत्या के लिए रेकी भी की थी। अब हत्याकांड में इस्तेमाल हुई बोलेरो वही है, जिसका इस्तेमाल शाहरुख ने साथियों के साथ मूसेवाला की रेकी के लिए किया था। इस मामले में हरियाणा के भी कुछ गुर्गों का नाम सामने आ रहा है। सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या दिल्ली पुलिस ने यह इनपुट पंजाब पुलिस के साथ शेयर किए या नहीं? अगर हां तो फिर पंजाब पुलिस ने मूसेवाला की सिक्योरिटी में कटौती क्यों की?
इन लोगों के नाम आए सामने
शाहरुख से पूछताछ के बाद मूसेवाला हत्याकांड में 6 लोगों की भूमिका पर शक जताया जा रहा है। जिसमें गोल्डी बराड़, लॉरेंस, जग्गू भगवानपुरिया, मनप्रीत औलख का मैनेजर सचिन, अजय गिल, सतेंद्र काला, सोनू काजल और अमित काजला शामिल हैं। शाहरुख ने पूछताछ में बताया कि उसकी गोल्डी बराड़ से सिगनल एप पर बात होती थी। शाहरुख का फोन अब दिल्ली पुलिस जब्त कर चुकी है। लॉरेंस के भी सिगनल एप पर बात करने का शक है।
डीजीपी की सफाई, मूसेवाला को गैंगस्टर नहीं कहा
पुलिस निदेश पंजाब पुलिस वीके भावरा ने सफाई दी कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि मूसेवाला गैंगस्टर है। वह किसी गैंगस्टर ग्रुप से जुड़ा हुआ है। उनके बयान को गलत ढंग से पेश किया गया। उनके दिल में भी मूसेवाला के प्रति बहुत सम्मान है। मूसेवाला के पिता ने कहा था कि डीजीपी ने उनके बेटे पर गलत आरोप लगाए। वह इसके लिए माफी मांगें। इसके बाद ष्टरू भगवंत मान ने डीजीपी को स्पष्टीकरण देने को कहा था। मान ने सुरक्षा की जानकारी लीक होने के मामले में भी जांच के आदेश दिए हैं।