चंडीगढ़ हिंसा……..सैंकड़ो के खिलाफ मामला दर्ज, थोड़ी देर में पेश किया जाएगा अदालत

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।

चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर हिंसा करने वाले आरोपियों की गुरुवार को अदालत में पेशा किया जाएगा। बताया जा रहा है कि दर्जनभर को नामजद किया गया, जबकि, कई सैंकड़ो अज्ञात को पर्चे में शामिल किया गया। बता दें कि  कल बुधवार को इन लोगों ने चंडीगढ़ में घुसने की कोशिश की। रोके जाने पर चंडीगढ़ पुलिस पर तलवारों-डंडों से हमला कर दिया।
जिसके बाद पुलिस के वाटर कैनन पर कब्जा कर लिया। पुलिस की शील्ड, हेलमेट, हथियार और टियर गैस ग्रेनेड भी लूट लिए। पुलिस ने इन पर इरादा कत्ल व आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। यह लोग सजा पूरी कर चुके सिख कैदियों की रिहाई की मांग कर रहे थे।


कई पुलिस कर्मचारी घायल


इस हिंसा में चंडीगढ़ पुलिस के कई कर्मचारी घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस ने सेक्टर 36 थाने में केस दर्ज कर लिया है। चंडीगढ़ पुलिस का कहना है कि ये 12 प्रो-खालिस्तानी संगठन हैं। जिन्होंने प्रदर्शन के दौरान खालिस्तान समर्थक नारे भी लगाए।


इनके खिलाफ केस दर्ज किया


जिनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है उनमें जगतार सिंह हवारा का धर्म पिता गुरचरण सिंह, बलविंदर सिंह, अमर सिंह चहल, दिलशेर सिंह जंडियाला, जसविंदर सिंह राजपुरा, रुपिंदरजीत सिंह व अन्य हैं। सेक्टर 34 थाना एसएचओ दविंदर सिंह की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है।
एफआईआर के मुताबिक हमलावर चंडीगढ़ पुलिस के 20 बैरिकेड्स लूट कर ले गए। इसके अलावा वज्र गाड़ी से टियर गैस हैंड गन और एम्यूनिशन भी लूट लिए। रैपिड एक्शन फोर्स की गाड़ी व अन्य गाड़ियों से भी काफी सामान लूट ले गए। पुलिस का कहना है कि यह हमला सोची समझी साजिश के तहत किया गया।

100% LikesVS
0% Dislikes