चर्चा का विषय….इस समय ‘GNDH’ में कुछ अच्छा नहीं चल रहा….?

MEDICAL-COLLEGE-ASR.

मेडिकल कॉलेज में एक पीजी विद्यार्थी के साथ रैगिंग होना इन दिनों खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। खासकर, शिकायत की कॉपी सरकारी दरबार में पहुंचने के उपरांत सोशल मीडिया में घूमना, ऐसे में प्रिंसिपल को एक विशेष समिति को गठित करना एक मजबूरी बन गया। ऐसे में मामले को शांत करने के लिए प्रिंसिपल साहब का 2 नंबर में दिमाग चलना भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। हुआ यूं कि साहब ने सब की आंखों में मिट्टी डालने के लिए पिछली तारीख में दूसरी विशेष समिति गठित कर दी।

अब खेल की अगली कड़ी का दूसरा पहलू तब दिलचस्प हो गया, जब प्रिंसिपल साहब ने विशेष समिति के सदस्यों से हस्ताक्षर करने के लिए बोला तो उसमें कुछ ईमानदार सदस्यों ने गलत तरीके से हस्ताक्षर करने से उन्हें साफ इंकार कर दिया। अब मुश्किल ये खड़ी हो चुकी है कि फाइनल रिपोर्ट कैसे आगे भेजी जा सकें। खैर, इस चाल में फिलहाल, प्रिंसिपल साहब का शातिर दिमाग फेल साबित होता दिख रहा हैं।

इधर, मेडिकल खोज एवं शिक्षा विभाग के मंत्रालय में प्रिंसिपल साहब की शिकायतों का भार खूब बढ़ चुका हैं। ऊपर से विधानसभा चुनाव 2027 में है। ऐसे में हवा का रुख प्रिंसिपल साहब के काफी विपरीत चल रही हैं। उनके खिलाफ कुछ बड़ा होने का संकेत भी वहां से मिलने लगा हैं। क्योंकि, वे इनके काम से कुछ खास संतुष्ट नहीं दिखाई दे रहे हैं। अब उन्हें डर इस बात का भी लगने लगा है कि कहीं, प्रिंसिपल साहब के उल्टे-सीधे काम उनकी सियासत को दाग न लगा दें। ऐसे में सफाई के लिए कुछ बड़ा कदम उठाने के भी संकेत मिल रहे हैं।

EDITOR-IN-CHIEF.VINAY KOCHHAR.###USA###UK###CHINNA###

100% LikesVS
0% Dislikes