जानिए, कहां से पंजाबी गायक मनकीरत औलख को धमकी देने वाला पकड़ा..?

Arrest IMAGE CREDIT BY SNE NEWS

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।  

पंजाबी गायक मनकीरत सिंह औलख को धमकी देने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी दिल्ली के अतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा में हुई। वह विदेश (ईटली) भागने की फिराक में था। धमकी देने वाला हरजिंदर सिंह उर्फ ​​रविंदर सिंह खुड्डा जस्सू का रहने वाला है। किस गैंग के साथ संबंध रखता है, फिलहाल, इस बारे कोई पुष्टि नहीं हुई। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध कुछ समय से इटली में रह रहा है और फिर से विदेश भागने की फिराक में था। उसे हिरासत में ले लिया गया है और आगे और खुलासे होने की संभावना है। बता दें कि 21 अगस्त को मटौर पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 318(5) और 351(2) के तहत एक मामला दर्ज किया गया था। दरअसल, औलख को पिछले कुछ दिनों से उनके प्रबंधन के फ़ोन नंबर पर अज्ञात नंबरों से धमकी भरे कॉल आ रहे थे। 

सूत्रों ने बताया कि धमकियाँ उनकी प्रबंधन टीम के फ़ोन नंबर पर वॉयस कॉल और व्हाट्सएप संदेशों के रूप में आईं। कॉल करने वाला पंजाबी में बात कर रहा था और उसने औलख के घर और गाड़ियों की तस्वीरें भेजकर उनके परिवार के सदस्यों को भी धमकाया। विवादास्पद गायक को पहले भी गैंगस्टरों से धमकी भरे कॉल आ चुके हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes