दमदार खबर…….गैंगस्टरों -आतंकियों के 12 पक्के पते…READ NOW, किस पूर्व उप मुख्यमंत्री ने किए सार्वजनिक….?

PRESS-CONFERENCE-OF-SUKHJINDER-SINGH-RANDAWA-1

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर। 

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (आईएसआई) के इशारे पर दहशत फैलाने वाले कुख्यात गैंगस्टर तथा आतंकियों का मेरे पास पक्का एड्रेस है, मेरे पास एक नहीं बल्कि दर्जन भर का पता हैं, वह कहां और किस गांव के रहने वाले हैं।” सीएम साहब को कई बार लिखित संदेश भेज चुका हूं, शायद वह मेरी बात पर गौर नहीं करते हैं। इसके अलावा पंजाब पुलिस निदेशक (डीजीपी) आईपीएस गौरव यादव के मोबाइल नंबर पर उनकी कई बार सूची नाम-पता सहित भेजी जा चुकी हैं।” फिलहाल, उन्होंने कभी इसका जवाब देना सही नहीं समझा हैं। ये बयान पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री तथा वर्तमान के गुरदासपुर हलका के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अमृतसर में रखी एक प्रेस वार्ता दौरान दिया। उनका बयान सीएम भगवंत मान के गैंगस्टरों को उनकी भाषा गोली से जवाब देने के एक दिन बाद आया। 

FILE-IMAGE-OF-CM-BHAGWANT-MANN-AND-DGP-PUNJAB-POLICE

……रंधावा ने किन-किन बिंदुओं पर सरकार को घेरा, समझिए, खास रिपोर्ट में….?

सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि पंजाब की कानून व्यवस्था एकदम पतली है। आए दिन गोली चलना से लेकर बम धमाका होना आम बात हो चुकी है। मानता हूं कि यह सब पड़ोस देश में बैठी वहां की खुफिया एजेंसी (आईएसआई) के इशारे पर किया जा रहा है। अंजाम देने के लिए यहां के गैंगस्टर तथा कुछ आतंकी ग्रुप का सहारा लिया जा रहा हैं। चिंता का विषय होने की वजह से मैंने कई प्रदेश के सीएम से लेकर डीजीपी को उनकी एक सूची तक भेजी है। किंतु उनकी सूची पर कोई गौर नहीं किया गया। अब मैंने, विधानसभा के स्पीकर को सूची इसलिए भेजी है, क्योंकि, मुझे विश्वास है कि उनकी बात को कोई टाल नहीं सकता है। 

LIST-OF-GANGSTER-AND-TERRORIST-WHICH-EXPOSSED-OF-RMP-RANDHAWA

इधर, सीएम रंधावा पर गैंगस्टरों को शरण देने का लगा रहे आरोप

गत दिवस सीएम भगवंत मान ने एक मंच पर कहा था कि जब कभी भी हमारी पुलिस टीम गैंगस्टर को पकड़ती है। केस की जांच पड़ताल आगे बढ़ती है तो रंधावा जी का नाम सामने आ जाता है। ऐसे में वे हमें कोई ज्ञान न ही दें तो बेहतर होगा। 4 वर्ष के उपरांत उन्हें क्यों गैंगस्टर तथा आतंकियों की सूची भेजने की चिंता पड़ गई। खैर मामला तो काफी संवेदनशील है, ऐसे में सत्ताधारी पार्टी को भी राजनीति से ऊपर उठ कर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की आवश्यकता हैं। वैसे भी आम जनता तो राज्य में सुख शांति की अपेक्षा करती है। 

100% LikesVS
0% Dislikes