एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।
होला मोहल्ला इस बार तीन से 8 मार्च तक खालसाई जाहो जलाल के साथ मनाया जा रहा है। होला मोहल्ला की शुरुआत श्री आनंदपुर साहिब के किला आनंदगढ़ साहिब से गुरुवार रात 12 बजे नगाड़ों और जयकारों की गूंज से हुई।
इस मौके पर तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुवीर सिंह, एसजीपीसी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी, एसजीपीसी के अध्यक्ष और अन्य संत मौजूद थे। किला आनंदगढ़ साहिब में पहले अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए और इसके बाद रात को धार्मिक दीवान सजाए गए, जिसमें गुरु घर के कीर्तनियों और ढाडी जत्थों ने संगत को गुरबाणी कीर्तन से निहाल किया गया।

