पंजाबी महिलाओं को विदेश में धकेला जा रहा जिस्मफरोशी के धंधे में…….चुगल से निकली एक महिला ने किया बड़ा खुलासा, पंजाब सरकार से हस्तक्षेप की मांग की

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।

पंजाब से बहुत बड़ी खबर सामने आई। जिला मोगा की रहने वाली एक महिला पर लड़कियों को विदेश में जबरदस्ती जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलने का संगीन आरोप लगा हैं। महिला को स्थानीय पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ आरंभ कर दिया। इस सनसनीखेज हरकत का पर्दाफाश एक पीड़िता ने किया। बड़ी मुश्किल से विदेश से अपनी जान बचाकर अपने घर लौट आई। बताया जा रहा है कि महिला को सुरक्षित लाने में पंजाब की एनजीओ ने मदद की। 

पीड़ित महिला ने दावा किया कि वह पंजाब के मोगा शहर की रहने वाली हैं। उसकी मुलाकात शहर के एक निकटतम ग्राम की रहने वाली महिला से हुई। महिला ने उसे अपने झांसे में लेकर बताया कि वह उसे विदेश (मस्कट) भेज देगी। वहां पर उसके लिए कामकाज तथा रहने का पूरा प्रबंध कर लिया गया। पीड़िता ने बताया कि वह आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। महिला की बातों में आ गई। कुछ समय पहले वह महिला के मुताबिक, विदेश (मस्कट) चली गई। वहां पर उसे कुछ अज्ञात लोगों ने एक कमरे में बंधक बना लिया गया। वहां पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। 

आरोप लगाया कि दुष्कर्म करने वाले सभी कथित पाकिस्तानी थे। बड़ी मुश्किल से मोबाइल के माध्यम से पंजाब की एक एनजीओ से संपर्क हुआ। एनजीओ ने विदेश रहने वाले खास जानकारों से बातचीत कर महिला को वापस भारत लाया गया। पीड़ित महिला ने गांव की रहने वाली एक महिला पर संगीन आरोप लगाया कि वह कई महिलाओं को विदेशी बाजार में जिस्मफिरोशी के धंधे में धकेल चुकी हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री से मांग की गई कि विदेश में फंसी महिलाओं को सुरक्षित वापस लाया जाए।

कई लड़कियां अभी वहीं फंसी


महिला ने बताया कि जिस जगह उसे रखा गया था वहां 4 से 5 लड़कियां पंजाब की और थी। ये सभी लड़कियां तरनतारन, फरीदकोट,अमृतसर की थी। महिला के मुताबिक वह वहां नई थी तो उन लड़िकयों के साथ उसे मिलने नहीं दिया गया। उसका पासपोर्ट भी उन लोगों ने जब्त कर लिया था।

92% LikesVS
8% Dislikes