पंजाब कैबिनेट में इन 2 चेहरों को किया शामिल……..इनमें एक ने हराया था प्रकाश सिंह बादल को….इसलिए मिला यह ओहदा…। 

एसएनई नेटवर्क। 

पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने बुधवार को चौथा मंत्रिमंडल विस्तार किया। इसमें 2 नए चेहरों को कैबिनेट में शामिल किया गया है। इनमें से एक चेहरा है 59 वर्षीय गुरमीत सिंह खुड्डियां का। खुड्डियां ने वह कर दिखाया, जिसके बारे में किसी ने सपने में सोचा नहीं था। गुरमीत सिंह ने 2022 विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी की टिकट पर लंबी विधानसभा से लड़ा था। इसी सीट पर उन्होंने पंजाब के धाकड़ नेता और अकाली दल के सरपरस्त प्रकाश सिंह बादल को शिकस्त दी थी। लंबी को प्रकाश सिंह बादल का गढ़ माना जाता है। यह प्रकाश सिंह बादल के जीवन का आखिरी चुनाव था।

उनके है बेटे खुड्डियां

गुरमीत पूर्व सांसद स्वर्गीय जगदेव सिंह खुड्डियां के बेटे हैं। खुड्डियां पिछले लंबे समय से राजनीति के साथ जुड़े हैं। पहले शिअद (मान) के साथ थे और फिर कांग्रेस के साथ जुड़ गए थे। उन्होंने लंबे समय तक कांग्रेस में काम किया और श्री मुक्तसर साहिब के जिला प्रधान भी रहे। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में वह लंबी से चुनाव मैदान में उतरे कैप्टन अमरिंदर सिंह के कवरिंग कैंडिडेट भी रहे लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से मुख्यमंत्री बनने के बावजूद लंबी हलके को नजरअंदाज करने के चलते कांग्रेस को छोड़कर आप में शामिल हो गए थे।

100% LikesVS
0% Dislikes