पंजाब में कुछ इस तरह स्थापित होगी अति मॉडर्न जेल…….केंद्र सरकार ने जारी किए इतने फंड……फोन तक नहीं चल पाएंगे, यह रहेगा फार्मूला

Inside of a modern prison with open doors

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

पंजाब की पहली अति मॉडर्न जेल लुधियाना के गांव गोरसिया कादर बख्श में स्थापित होगी। इसके लिए केंद्र सरकार से 100 करोड़ रुपये मंजूर हो गए हैं। जेल की खास बात यह होगी कि इसमें किसी तरह का फोन आदि नहीं चल पाएगा। दूसरा कैदियों को पेशी के लिए नहीं जाना पड़ेगा। जेल के अंदर ही अदालत स्थापित की जाएगी। जेल के ग्राउंड फ्लोर पर रोजाना अदालत चलेगी। कैदियों के केस मौके पर ही सुने जाएंगे। इससे पुलिस का कैदियों को अदालत तक ले जाने का समय और ड्यूटी बचेगी।

मोहाली में स्थापित होगा अत्याधुनिक दफ्तर

वहीं जेल विभाग का अत्याधुनिक दफ्तर मोहाली में स्थापित किया जाएगा। सेक्टर 68 में एक एकड़ जगह में यह स्थापित किया जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने संगरूर में दी। सीएम जेल विभाग में शामिल होने वाले जेल वार्डन को नियुक्ति पत्र देने पहुंचे हुए थे। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग को अपडेट करने की इस समय सबसे ज्यादा जरूरत है क्योंकि अपराधी अब अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग कर रहे हैं। हमारा फर्ज बनता है कि हमारी भी बेहतर हो।


इससे ली जाएगी मदद


सीएम ने बताया कि जल्दी ही पंजाब पुलिस को गूगल की मदद से अपडेट किया जाएगा। पुलिस के बेड़े में नई आधुनिक गाड़ियां शामिल की जाएंगी। सबसे पहले गाड़ियां थानों और चौकियों को दी जाएंगी। क्योंकि इन्हीं लोगों को सबसे ज्यादा अपराधियों का पीछा करना पड़ता है । इसके अलावा जेल विभाग में 351 पद भरे जाएंगे।

100% LikesVS
0% Dislikes