पंजाब में बिजली संकट….इंडस्ट्री को लगातार 10 घंटे बिजली कट का सामना करना पड़ेगा

PSPCL-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.CHANDIGARH.

पंजाब में बिजली जनरेशन सीधे-सीधे थर्मल प्लांटों पर निर्भर है।- फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

पंजाब में बिजली जनरेशन सीधे-सीधे थर्मल प्लांटों पर निर्भर है।- फाइल फोटो

पंजाब में कोयले की कमी के कारण बिजली संकट पैदा हो गया है। बिजली संकट के बीच अब इंडस्ट्री में 10 घंटे कट लगेगा। पावरकॉम ने कैटेगरी-2 फीडरों के लिए आज रात का शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। यानी इंडस्ट्री को लगातार 10 घंटे बिजली कट का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान पंजाब की ज्यादातर इंडस्ट्री बंद रहेगी। फिलहाल यह शेड्यूल सिर्फ आज रात के लिए जारी किया गया है।

बिजली जनरेशन सीधे-सीधे थर्मल प्लांटों पर निर्भर है और कोई भी थर्मल प्लांट पूरी क्षमता के हिसाब से बिजली उत्पादन नहीं कर रहा है। नतीजा यह है कि सूबे में बिजली संकट बना हुआ है। प्राइवेट थर्मल प्लांट तलवंडी साबो के तीन में से एक यूनिट कल से ही बंद है।

गुरुवार देर रात से राजपुरा थर्मल प्लांट का भी एक यूनिट बंद है। देर रात से अभी तक दो प्राइवेट प्लांटों के एक-एक यूनिट में बिजली उत्पादन नहीं हो रहा है। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड बिजली उत्पादन कम होने के कारण केंद्रीय पूल से ज्यादा बिजली खरीद रहा है, लेकिन डिमांड ज्यादा होने के कारण लोगों को बिजली कटों से जूझना पड़ रहा है।

लंबे-लंबे बिजली कट

पंजाब के ग्राीमण क्षेत्रों में लंबे-लंबे बिजली कट लग रहे हैं। इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में भी घरेलू सप्लाई पर भी अघोषित बिजली कट लग रहे हैं। लुधियाना, पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, बठिंडा, पटियाला, होशियारपुर समेत सभी बड़े शहरों के अलग अलग इलाकों में बार बार बिजली ट्रिप हो रही है। पावरकॉम इंजीनियर्स के मुताबिक बिजली डिमांड बढ़ने के कारण अचानक फ्रीक्वेंसी बढ़ रही है और पावर ग्रिड ट्रिप कर रहे हैं। जिससे कई इलाकों में एक से दो घंटे के कट लग रहे हैं।###CANADA###UK###USA###PUNJAB###CHANDIGARH###AMRITSAR###JALANDHAR###LUDHIANA###ROPAR###BATHINDA###PATIALA###FATEHGARH-SAHIB###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###

100% LikesVS
0% Dislikes