पगड़ी को अपमानित करने वाली कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ छिड़ी चर्चा

asr-visit-cockroach-party-dispute-2
asr-cockroach-party-dispute-against-journalist-1

कॉकरोच जनता पार्टी के संरक्षक के बेहद करीबी पर सिर का ताज (पगड़ी) उतारने का संगीन आरोप लगा है। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया में वायरल 1 मिनट से ऊपर वीडियो ने इस बात का पक्का सबूत दे दिया है। जिसके साथ ये घिनौना काम हुआ है, वह देश के एक सम्मानित चैनल में बतौर वरिष्ठ कैमरामैन की ड्यूटी निभा रहे है। इतना कुछ होने के बावजूद वरिष्ठ कैमरामैन ने उस बिगड़ैल इंसान की एक माफी पर उसे माफ कर एक अच्छी इंसानियत का संदेश दिया है। खैर, पत्रकार की इस भूमिका ने पत्रकारिता गलियारे में एक महान कृत्रिम का सबूत देते हुए इस बात की चर्चा छेड़ दी है कि अमृतसर में भी कुछ ऐसे पत्रकार है जो अपने काम तथा ड्युटी को अपना कर्म समझते हैं। 

मामला यू हुआ कि देश में बदलाव की सोच के साथ मैदान में उतरी कॉकरोच जनता पार्टी ने कल संदेश दिया था कि दिन शनिवार तारीख 16 जून को पार्टी गुरुओं एवं शहीदों की धरती अमृतसर के इंडिया गेट पहुंच रही है। मजे की बात तो यह है कि टीम समय से 3 घंटा देरी से पहुँचने के उपरांत पत्रकारों से ही उलझ गई। ऐसे में एक पत्रकार की सिर का ताज (पगड़ी) को उतार दिया। माना जाता है कि पगड़ी सिखों के लिए सबसे सर्वोच्च है, इस पगड़ी ने दुश्मनों को जवाब देने के लिए कई बड़ी-बड़ी जंग लड़ी। इतना ही नहीं, दुश्मनों का वध कर समाज के लिए नई मिसाल पैदा की।

COCKROACH-JANTA-PARTY-LOGO-FILE-IMAGE

अफवाह का बाजार गर्म है कि कॉकरोच जनता पार्टी की देरी के पीछे बड़ा कारण यह रहा कि उनके ही बेहद करीबी साथियों ने एक दिन पहले ही उनकी जंग में शामिल होने से साफ इंकार कर दिया। ऐसे में भीड़ जमा करने के लिए कुछ गुंडों  तथा आपराधिक छवि से जुड़े लोगों की मदद ली गई। पत्रकारों के साथ हुई धक्का-मुक्की तथा पगड़ी उतारने का काम भी इन लोगों ने किया। 

ऐसा पुलिस तथा खुफिया विभाग की रिपोर्ट में सामने आया है। एक बात तो अब तय है कि उक्त पार्टी अब आगे नहीं निकल सकती हैं। क्योंकि, मीडिया के नजर में अपनी एक गलती की वजह से अपना साख गांवा चुके है। ऐसे में अभी से इस बात की चर्चा आरंभ हो गई उनके लिए अगले दौर का सफर काफी कठिन हो चुका है।

राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा चल रही है कि ये पार्टी तो आम आदमी पार्टी की बी टीम है। जानबूझकर अन्य पार्टियों की छवि खराब करने के लिए इनके कंधे पर बंदूक को चलाया जा रहा है। लेकिन, इन लोगों को भी अब समझना होगा यह भारत देश है। यहां की जनता सब कुछ देख रही है। उसे मालूम है कि कौन सही है या फिर कौन गलत है। 

ऐसे में देश के वर्तमान युवा को भी सख्त तौर पर समझने की आवश्यकता है कि ऐसी भीड़ जैसी पार्टियों के लिए वे कभी ढाल न बनें, क्योंकि, जब पड़ती है तो यहीं सोशल मीडिया पर आम-जनता तथा युवाओं को भड़काने वाले विदेश की तरफ भाग जाते है। कॉकरोच जनता पार्टी के संरक्षक तथा उसके बेहद करीबी भी इसी प्रकार की छवि से जुड़े हुए है। 

एसएनई न्यूज़  प्रधान संपादक विनय कोछड़ की कलम से । ###USA###UK###CANADA###THE-COCKROACH-JANTA-PARTY-DISPUTE-AGAINST-AMRITSAR-MEDIA###CHINA###VIETNAM###IRAN###IRELAND###SWEDEN###UKRAINE###ISRAEL###UKRAINE###AUSTRALIA###NEWZEALAND###@

100% LikesVS
0% Dislikes