….फिर से ममता हुई शर्मसार……3 दिन की नवजात बच्ची को जिंदा जमीन में दफनाया…..इलाज दौरान हुई मौत

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।

ममता फिर से शर्मसार हो गई। मामला पंजाब एवं हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ से जुड़ा हैं। सिर्फ 3 दिन की नवजात बच्ची को मां ने गड्ढा खोदकर जमीन में दफना दिया। पुलिस ने उसे जमीन से निकालकर अस्पताल में दाखिल करवाया। सोमवार को पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अनीता रानी निवासी गांव करोरां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि महिला की डिलीवरी घर पर ही हुई थी और वह अवसाद (डिप्रेशन) की शिकार बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला ने शुक्रवार को एक बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची बड़ी होकर परिवार का नाम रोशन करती, इससे पहले ही उसकी मां ने उसे जिंदा ही जमीन में दफना दिया। जब उसका पति राजकुमार अपने काम से घर लौटा तो उसे अपनी नवजात बच्ची घर पर नहीं पाई। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी महिला से पूछताछ की और इसके बाद उसके साथ वहां लेकर गई जहां पर उसने बच्ची को दफनाया था। यहां पर महिला ने ही बच्ची को जमीन खोदकर बाहर निकाला। उस समय बच्ची जिंदा थी तो पुलिस ने तुरंत बच्ची को जीएमएसएच सेक्टर-16 चंडीगढ़ में दाखिल करवाया। उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए यहां से डॉक्टरों ने उसको पीजीआई के लिए रैफर कर दिया। पीजीआई में इलाज के दौरान सोमवार को डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

100% LikesVS
0% Dislikes