SNE NETWORK.CHANDIGARH.
पंजाब सरकार ने तीन आईपीएस और तीन पीपीएस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। इनमें चार जिलों के एसएसपी भी बदले गए हैं। सरकार की ओर से जारी आदेशों के तहत संगरूर के एसएसपी सरताज सिंह चहल को मोगा का एसएसपी लगाया गया है। विजिलेंस में संयुक्त निदेशक रवजोत ग्रेवाल को संगरूर की एसएसपी तैनात किया गया है।
मोगा के एसएसपी अजय गांधी को चंडीगढ़ में प्रोविजनिंग पंजाब एआईजी नियुक्त किया गया है। इसी तरह मलेरकोटला के एसएसपी गगन अजीत सिंह को फाजिल्का का एसएसपी लगाया गया है। फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह को मलेरकोटला तैनात कर दिया गया है। सुखनाज सिंह को विजिलेंस ब्यूरो में भेज दिया गया है। ###USA###CANADA###UK###POLICE-TRANSFER’S-NEWS###

