एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी सफलता हासिल की। जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई तथा जग्गू भगवानपुरिया के अलग-अलग ठिकानों से 6 गुर्गे गिरफ्तार किए। सूत्रों के हवाले से बड़ी जानकारी सामने आई कि इनके कब्जे से भारी मात्रा में संदिग्ध सामग्री बरामद हुई। इन्हें गिरफ्तार कर विभिन्न आपराधिक धाराओं के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया। एनआईए मोहाली अदालत में कभी भी पेश कर सकती हैं। प्राथमिक जांच -पड़ताल में सामने आया कि उनकी सांठगांठ आतंकियों के साथ भी पाई गई। पंजाब सहित उत्तर भारत में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पिछले दिनों 8 राज्यों में जग्गू तथा बिश्नोई गैंग से संबंधित 76 ठिकानों में छापेमारी की गई थी। उस दौरान उक्त गैंगस्टर के 6 सहयोगियों को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया था। सूत्रों से पता चला है कि पकड़े कथित अपराधी उक्त गैंग के लिए काम करते थे। इतना ही नहीं, इनके तार आतंकी गतिविधियों से भी जुड़े पाए गए। विभिन्न तरह की कथित सामग्री हासिल हुई।

