बड़ी खबर….कोटकपूरा बेअदबी मामले में किस पूर्व सीएम से लेकर आईपीएस अधिकारियों को किया तलब……जानिए, इस खास रिपोर्ट में…….

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़। 

2015 में कोटकपूरा बेअदबी मामले की जा कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने अब इस मामले में दो पूर्व आईपीएस अधिकारियों व पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के तत्कालीन प्रिंसिपल सचिव को तलब किया है। इन अधिकारियों में पूर्व डीजीपी रोहित चौधरी, पूर्व आईजी रणबीर सिंह खटड़ा और आईएएस अधिकारी गगनदीप सिंह बराड़ का नाम शामिल है। एसआईटी ने उन्हें सोमवार को सेक्टर-32 स्थित पंजाब पुलिस पुलिस ऑफिसर इंस्टीट्यूट सेक्टर-32 में बुलाया है। वहीं उनसे सवाल जवाब किए जाएंगे।


 पूर्व डीजीपी रोहित चौधरी एडीजीपी के पद पर थे


कोटकपूरा मामले में एक सप्ताह पहले ही एसआईटी ने चार्जशीट दाखिल की थी। इसके बाद मामले में एडीजीपी लालकृष्ण यादव के नेतृत्व वाली एसआईटी ने दो पूर्व आईपीएस अधिकारियों को एक आईएएस को तलब किया। बेअदबी की घटना के समय पूर्व डीजीपी रोहित चौधरी एडीजीपी के पद पर थे। वह कोटकपूरा में अभियान की निगरानी कर रहे थे।
जबकि पूर्व आईजी रणबीर सिंह खटड़ा उस समय डीआईजी-जालंधर रेंज थे, जो अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर मौजूद थे। एक अन्य आईएएस अधिकारी गगनदीप सिंह बराड़ से पूछताछ की जाएगी। एसआईटी ने उन्हें 14 अक्टूबर 2015 और 7 अगस्त 2018 को कोटकपूरा सिटी पुलिस स्टेशन में दर्ज दो एफआईआर के संबंध में एसआईटी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।


असल कारणों का पता लगाएगी एसआईटी


सूत्रों के अनुसार तो इस मामले में अब एसआईटी इनसे जानने की कोशिश करेगी कि आखिर उस समय असल में क्या हुआ। किसकी तरफ से आदेश दिए गए थे। मुख्यमंत्री को घटना के बारे में अवगत कौन करवा रहा था। याद रहे कि इस मामले में गगनदीप सिंह बराड़ से एसआईटी पहली बार पूछताछ करने जा रही है। जबकि दो दोनों पूर्व पुलिस अधिकारियों से पहले भी पूछताछ हो चुकी है।

100% LikesVS
0% Dislikes