बाबा सिद्दीकी MURDER CASE—–PUNJAB से गिरफ्तार हुआ सुजीत सुशील सिंह, जाँच में खुला बड़ा राज

BABA SIDIQI MAHARASHTRA BY SNE NEWS IMAGE (FILE PHOTO)

SNE NETWORK.CHANDIGARH.

मुंबई पुलिस ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर एक बड़ी सफलता हासिल की है। बाबा सिद्दीकी की हाई-प्रोफाइल हत्या के मामले में वांछित सुजीत सुशील सिंह को गिरफ्तार किया गया है। सुजीत पर हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुजीत को हत्या की योजना के बारे में 3 दिन पहले ही एक अन्य आरोपी नितिन गौतम सप्रे ने जानकारी दी थी। सुजीत ने साजिश को अंजाम देने में रसद सहायता भी प्रदान की। सूत्रों के अनुसार, इस हत्या की साजिश को बेहद योजनाबद्ध तरीके से अंजाम देने की कोशिश की गई थी।

मुंबई पुलिस ने सुजीत को पंजाब पुलिस से हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि सहज सहयोग के लिए हमारी प्रतिबद्धता में एकजुट होकर पंजाब और मुंबई पुलिस ने एक अंतरराज्यीय ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है।

100% LikesVS
0% Dislikes