वरिष्ठ पत्रकार . चंडीगढ़।
बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबी गैंगस्टर हरविंदर सिंह उर्फ जुगनू वालिया को यूपी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर सकती है। इसके लिए यूपी पुलिस की टीम पंजाब में कभी भी दबिश दे सकती हैं। पता चला है कि आरोपी 19 मई तक पंजाब पुलिस के रिमांड पर चल रहा है। कयास लगाए जा रहे है कि 20 मई के उपरांत यूपी पुलिस यूपी लेकर जा सकती हैं।
यूपी पुलिस ने यह दी जानकारी
यूपी पुलिस के अधिकारी ने जानकारी दी कि वह 19 के बाद आरोपी को रिमांड पर लेकर जा सकते हैं। वह पंजाब पुलिस के संपर्क में लगातार हैं। इस प्रक्रिया को तय समय में पूरा कर लिया जाएगा। बताया की कि हरविंदर सिंह उर्फ जुगनू वालिया पर हत्या, हत्या के प्रयास और जबरन वसूली के 20 से अधिक मामले दर्ज हैं।
यूपी पुलिस का है भगोड़ा….एक लाख का इनाम घोषित
वह यूपी पुलिस का भगोड़ा है। पुलिस ने उस पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। यूपी पुलिस को अंदेशा है कि उसे जब रिमांड में लेकर पूछताछ की जाएगी तो कई पुराने मामले हल हो जाएंगे। गौरतलब है कि इससे पहले छह मई को पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने जुगनू को गिरफ्तार किया था। उसके पास से पुलिस ने 1 पिस्तौल, 6 कारतूस, विदेशी मुद्रा और विदेशी कार बरामद की थी। इस बात का भी पता चला था कि पंजाब में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

