बिट्टू ने बोला…..केजरीवाल और राघव चड्ढा PUNJAB के दुश्मन

RAVNEET BITTU SNE IMAGE LATEST

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

किसानों के विरोध प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार को जिम्मेदार बताया है। बिट्टू का कहना है कि धान खरीद की समस्या पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने जानबूझकर पैदा की है। क्योंकि पंजाब में दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल और राघव चड्ढा का कंट्रोल है। वे दोनो पंजाब के दुश्मन हैं। इसलिए प्रदेश में धान की खरीद नहीं की जा रही है।


रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि यह समस्या न तो किसानों की तरफ से है, न शैलरों न मजदूरों और न ही केंद्र सरकार की तरफ से है। क्योंकि केंद्र सरकार की तरफ से दो महीने पहले ही 44000 करोड़ रुपये चुकाए जा चुके हैं। केंद्र सरकार ने पंजाब के लिए एमएसपी पर फसलों की खरीद के लिए 2 महीने पहले यह जारी कर दी थी। बावजूद पंजाब सरकार किसानों को परेशान करने के लिए और माहौल बनाने के लिए जानबूझकर धान खरीद में देरी कर रही है।  


रवनीत बिट्टू ने कहा कि हम कल इस मुद्दे को लेकर राज्यपाल से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान को पद छोड़ देना चाहिए। अगर सीएम भगवंत मान इस्तीफा दे दें तो यह मसला 2 दिन में सुलझ जाएगा। बिट्टू ने कहा कि 2 दिन बाद भाजपा नेता हर मंडियों का दौरा करेंगे। हर लीडरशिप की ड्यूटी लगाई गई है।

100% LikesVS
0% Dislikes