बॉलीवुड के इस अभिनेता का हुआ देहांत……पंजाब से लेकर फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर, मौत की रही यह असल वजह

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

मशहूर बॉलीवुड एक्टर मंगल ढिल्लों का रविवार को लुधियाना के कैंसर अस्पताल में निधन हो गया। मंगल ढिल्लों लंबे समय से बीमार थे। एक महीने से उनका लुधियाना के अस्पताल में कैंसर का इलाज चल रहा था। इसके बावजूद एक्टर की हालत बिगड़ती चली गई। ढिल्लो एक्टर के साथ एक लेखक, निर्माता और निर्देशक भी थे।


मंगल ढिल्लों का पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को बॉलीवुड तक ले जाने में खास योगदान रहा है। मंगल ढिल्लो ने छोटे गांवों के कई युवाओं को फिल्मी दुनिया तक पहुंचाया। सबसे पहले उनकी फिल्म आखिरी अदालत 1988 में आई थी। एक्टर यशपाल शर्मा ने उनके निधन की जानकारी दी। रेखा, डिंपल कपाड़िया, शबाना आजमी संग काम किया

इन हस्तियों के साथ किया काम


मंगल ढिल्लो ने साल 1986 में पहला टीवी सीरियल कथा सागर किया था। इस मशहूर टीवी शो ने उन्हें घर-घर तक पहचान दिलाई। अपने करियर में उन्होंने किस्मत, द ग्रेट मराठा, मुजरिम हाजिर, रिश्ता मौलाना आजाद, नूरजहां जैसे धारावाहिकों में काम किया।


इस नाम से चल रहा था  प्रोडक्शन हाउस


मंगल ढिल्लो ने ‘एमडी एंड कंपनी’ के नाम से प्रोडक्शन हाउस खोला था। जिसके जरिए वे पंजाबी फिल्में बनाते थे। 1994 में उनकी रितु ढिल्लो से शादी हुई। उनकी पत्नी भी उनका हाथ बंटाती थी।


यह थी उनकी फिल्में


मंगल ढिल्लो की यादगार फिल्मों में खून भरी मांग, दयावान, जख्मी औरत, प्यार का देवता, विश्वात्मा जैसी फिल्में शामिल हैं। मंगल ढिल्लों ने फिल्मों में रेखा से लेकर डिंपल कपाड़िया और शबाना आजमी संग काम किया। उन्हें आखिरी बार फिल्म तूफान सिंह में देखा गया था। यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी।

100% LikesVS
0% Dislikes