वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा.नितिन धवन.मानसा चंडीगढ़।
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव मूसा में किया गया। दूर-दूर से उनके प्रशंसक उन्हें अंतिम विदाई देने गांव पहुंचे हैं। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मूसेवाला की अंतिम यात्रा के दौरान उनके पिता बलकौर सिंह फूट फूट कर रोए। लोगों को उन्हें ढांढस बंधाना भी मुश्किल हो गया था।
गांव मूसा में जुटे हजारों लोग
अपने पसंदीदा गायक सिद्धू मूसेवाला को अंतिम विदाई देने के लिए गांव मूसा में हजारों लोग उमड़ पड़े हैं। हर किसी की आंख नम है। गांव के हर घर, हर सड़क, हर गाड़ी और पेड़ पर लोग दिख रहे हैं।
लॉरेंस बिश्नोई ने जताई थी एनकाउंटर की आशंका
नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने खुद के एनकाउंटर की आशंका जताते हुए अदालत से मांग की है कि जेल अधिकारियों को निर्देश दिए जाएं कि उसे पंजाब पुलिस को हिरासत में न दिया जाए।
कनाडा की कॉमेडियन ने दी श्रद्धांजलि
कनाडा की कॉमेडियन लिली सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि दी है। लिली ने लिखा कि बिल्कुल तोड़ने वाली और अपसेट करने वाली खबर है। पंजाबी म्यूज़िक इंडस्ट्री के यंग लीजेंड को मार दिया गया।
भूखे प्यासे खड़े हैं रहे मूसेवाला के फैन
मूसेवाला के प्रशंसक भूखे प्यासे गांव में खड़े हैं। वे विश्वास नहीं कर पा रहे कि उनका प्रिय गायक अब इस दुनिया में नहीं रहा।
मां बाप का दुख देख सबकी आंखें हुईं नम
मूसेवाला के शव के पास उनके माता पिता काफी देर तक बैठे रहे। दोनों एकटक अपने बेटे को निहारते रहे। पिता की आंखों से आंसू निकले तो मां ने उन्हें हौसला रखने को कहा और उनके आंसू पोंछे।

मूसेवाला के शव को दुलारते दिखे पिता
मूसेवाला की मौत से उनके माता-पिता टूट गए हैं। शव गांव पहुंचने के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह बेटे को दुलार रहे हैं।
ट्रैक्टर पर निकाली जाएगी अंतिम यात्रा
जानकारी के अनुसार, मूसेवाला की अंतिम यात्रा उनके पसंदीदा ट्रैक्टर पर निकाली गई। हजारों की संख्या में उनके प्रशंसक तथा लोग शामिल हुए। जगह-जगह पुलिस का कड़ा पहरा था। सादी वर्दी में पुलिस तैनात की गई थी। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही हैं।
पुलिस हत्याकांड से जुड़े स्लीपर सेल को खोजने में जुटी
मूसेवाला की हत्या में स्थानीय स्लीपर सेल ने अहम भूमिका निभाई है। स्लीपर सेल सीधे तौर पर आरोपियों के संपर्क में था। जिसने मूसेवाला की पल -पल की खबर आरोपियों तक पहुंचने और आरोपी वारदात को अंजाम देने में कामयाब रहे।
तिहाड़ जेल में रची गई थी साजिश
पुलिस जांच में अब तक सामने आया कि मूसेवाला की हत्या की साजिश तिहाड़ जेल में रची गई। जिसके पीछे वहां बंद गैंगस्टर लॉरेंस है। शार्प शूटरों ने मूसेवाला को मौत के घाट उतारा था। 30 गोलियां मूसेवाला पर चलाई गई थी। कार में दो अन्य भी सिद्धू के साथ बैठे थे। उनकी डीएमसी में इलाज चल रहा हैं। सिद्धू की अस्पताल में मौत हुई थी।