नितिन धवन.चंडीगढ़।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल ) 2023 का बिगुल 31 मार्च से बजने जा रहा है। 3 साल बाद मोहाली को आईपीएल की मेजबानी मिल गई है। पंजाब किंग्स ने मोहाली और हिमाचल में अपने होम ग्राउंड बनाए हैं। इस बार पंजाब किंग्स मोहाली के पीसीए स्टेडियम में पांच मैच खेलेगी, वहीं दो मैच हिमाचल के धर्मशाला में खेले जाएंगे। आईपीएल का पहला मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
इनके लिए खुशखबरी
आईपीएल के 16वें संस्करण में इस बार पंजाब और हिमाचल प्रदेश के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। प्रत्येक टीम को 7 मैच अपने होम ग्राउंड और 7 मैच दूसरे ग्राउंड पर खेलने होते हैं। शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल के सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है। तीन साल बाद दर्शकों को फटाफट क्रिकेट का लुत्फ उठाने का मौका मिला है।
इस तरह होंगे मुकाबले
एक अप्रैल पंजाब किंग्स VS कोलकाता नाइट राइडर्स 3:30 बजे मोहाली
13 अप्रैल पंजाब किंग्स VS गुजरात टाइटंस 7:30 बजे मोहाली
20 अप्रैल पंजाब किंग्स VS रॉयल चैलेंजर बैंगलोर 3:30 बजे मोहाली
28 अप्रैल पंजाब किंग्स VS लखनऊ सुपरजायंट्स 7:30 बजे मोहाली
तीन मई पंजाब किंग्स VS मुबंई इंडियस 7:30 बजे मोहाली
17 मई पंजाब किंग्स VS दिल्ली कैपिटल्स 7:30 बजे धर्मशाला
19 मई पंजाब किंग्स VS राजस्थान रॉयल्स 7:30 बजे धर्मशाला
तीसरी बार बनेंगी धर्मशाला होम ग्राउंड
पंजाब किंग्स की तरफ से तीसरी बार धर्मशाला को होम ग्राउंड में शामिल किया हैं। पंजाब किंग्स ने धर्मशाला को 2014-15 और 2015-16 में होम ग्राउंड बनाया था। इसके बाद तीसरी बार धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम को होम ग्राउंड घोषित किया गया है। ऐसे में हिमाचल के दर्शकों को मैचों को देखने का मौका मिलेगा।

