मोहाली से बड़ी खबर…..कुख्यात गैंगस्टर लखबीर सिंह के पांच गुर्गे गिरफ्तार…बड़ी साजिश को पुलिस ने किया नाकाम..32 बोर के सात पिस्टल, एके -47 की मैगजीन व दो वाहन बरामद 

एसएनई नेटवर्क.मोहाली।

पंजाब में मोहाली पुलिस ने लखवीर सिंह गैंग के पांच गैंगस्टर गिरफ्तार किए हैं। कथित आरोपियों से 32 बोर के सात पिस्टल, एके -47 की मैगजीन व दो वाहन बरामद किए गए हैं। अपराधियों की कुल संख्या 5 बताई जा रही है। तीन आरोपी तरनतारन व दो समराला के रहने वाले हैं। सभी आरोपी 22 -25 साल की उम्र के हैं और सभी का आपराधिक रिकॉर्ड रहा हैं। आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, पुलिस ने सफलता पूर्वक इससे पहले ही रयात बाहरा कॉलेज के पास से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सभी कथित आपराधियों के खिलाफ आपराधिक मामला थाना में दर्ज कर लिया गया। अदालत में पेश किया गया। चार दिन की पुलिस की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस बात की पुष्टि जिला पुलिस के प्रमुख आईपीएस एसएसपी विवेकशील ने प्रेस वार्ता दौरान की। 

आगे की जानकारी देते एसएसपी ने बताया कि पंजाब में पुलिस विभाग सतर्क है। गैंगस्टर, बदममाशों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही हैं। पुलिस को इतलाह मिली कि शहर में कुछ गैंगस्टर एक स्थानीय कालेज के बाहर खड़े है। वहां पर बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस की एक स्पेशल टीम ने इन्हें वहां से पकड़ लिया। उनके पास से वाहन के रुप में कार भी बरामद किए गए। 32 बोर के सात पिस्टल, एके -47 की मैगजीन बरामद हुए। 

प्राथमिक जांच में सामने आया कि कथित अपराधी जिला तरनतारन तथा समराला क्षेत्र के रहने वाले हैं। पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज है। कुख्यात गैंगस्टर लखबीर सिंह के सभी सदस्य हैं। शहर में कोई बड़ी वारदात को अंजाम देना था। फिलहाल, जांच पड़ताल बारीकी से जा रही हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes