राज्यपाल ने पाकिस्तान के खिलाफ किस बात के लिए दिया जोर……….पंजाब सरकार से लेकर एजेंसियों से क्यों है इतना प्रसन्न…..?

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत बताई हैं। उन्होंने कहा कि क्योंकि वह भारतीय क्षेत्र में ड्रग्स भेज रहा है। राज्यपाल पुरोहित ने नशीली दवाओं की जब्ती और सीमा पार से भेजे जा रहे ड्रोन से निपटने पर पंजाब सरकार की प्रशंसा की। 


उन्होंने कहा कि अगली पीढ़ी को किसी भी कीमत पर नशा करने से रोका जाना चाहिए। अगर पाकिस्तान भारत के साथ शरारत कर रहा है तो उसके खिलाफ एक या दो सर्जिकल स्ट्राइक की जानी चाहिए। पुरोहित ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), सेना, खुफिया ब्यूरो, पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के बीच समन्वय पर संतोष व्यक्त किया। राज्यपाल ने पंजाब के बहादुर जवानों और किसानों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इनकी बदौलत ही देश के अनाज भंडार भरे हैं और इनकी मदद से राज्य को नशा मुक्त करना है।


सीधे नहीं लड़ सकता इसलिए छद्म युद्ध छेड़ रहा पड़ोसी


गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में मीडिया को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने भारत के खिलाफ छद्म युद्ध छेड़ने पर पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया। राज्यपाल ने कहा कि वह ऐसा इसलिए कर रहा है क्योंकि सीधी लड़ाई नहीं लड़ सकता है। उन्होंने भारत में नशीले पदार्थों और हथियारों को भेजने के लिए पाकिस्तान द्वारा ड्रोन के इस्तेमाल पर भी चिंता व्यक्त की और इसका प्रभावी ढंग से मुकाबला करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सरकार या उसकी सेना की संलिप्तता के बिना ड्रोन का इस्तेमाल संभव नहीं है। वे हमें अस्थिर करना चाहते हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes