एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।
पंजाब के वांटेड गैंगस्टर हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आतंकवादी घोषित कर दिया है। रिंदा खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़ा हुआ है। वह BKI के इंडिया हैड के तौर पर काम करता है। हरविंदर रिंदा को लेकर दिलचस्प बात यह भी है कि कुछ समय पहले उसकी पाकिस्तान के लाहौर में मौत की खबर आई थी।
हालांकि अभी तक किसी ने इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं की। आतंकी रिंदा पर पंजाब में ग्रेनेड अटैक से लेकर टारगेट किलिंग के केस दर्ज हैं। जिस वजह से उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी हो चुका है। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने रिंदा पर 10 लाख रुपए का नाम घोषित कर दिया था।
पाक के लाहौर में हैं रिंदा
गृह मंत्रालय का कहना है कि संधू आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा हुआ है और वर्तमान में सीमा पार की एजेंसियों के संरक्षण में पाकिस्तान के लाहौर में है। उसे पंजाब में विभिन्न आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त पाया गया है।

